लापरवाह डॉक्टरों का बदला ड्यूटी रोस्टर

Published at :04 Jun 2016 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाह डॉक्टरों का बदला ड्यूटी रोस्टर

सिविल सर्जन के निरीक्षण के बाद की गयी कार्रवाई फटकार के बाद सफाई एजेंसी ने दिखायी तत्परता गोपालगंज : सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों को ड्यूटी में लापरवाही करनी महंगी पड़ी. सिविल सर्जन ने एक साथ सभी डॉक्टरों की ड्यूटी बदल दी है. चिकित्सकों पर मरीजों का इलाज न करके ड्यूटी से गायब रहने का […]

विज्ञापन

सिविल सर्जन के निरीक्षण के बाद की गयी कार्रवाई

फटकार के बाद सफाई एजेंसी ने दिखायी तत्परता
गोपालगंज : सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों को ड्यूटी में लापरवाही करनी महंगी पड़ी. सिविल सर्जन ने एक साथ सभी डॉक्टरों की ड्यूटी बदल दी है. चिकित्सकों पर मरीजों का इलाज न करके ड्यूटी से गायब रहने का आरोप था. वहीं, फटकार के बाद सफाई एजेंसी भी मरीजों के वार्ड को सुदृढ़ करने में जुट गयी है. सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा ने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
बता दें कि सदर अस्पताल में बुधवार को सिविल सर्जन ने औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान इमरजेंसी वार्ड से लेकर ओपीडी के डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले थे. साथ ही इमरजेंसी वार्ड व लेबर वार्ड में गंदगी मिली थी. साफ – सफाई को लेकर सीएस ने सफाई एजेंसी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इसके बाद सफाई एजेंसी ने रोस्टर वार अस्पताल की सफाई शुरू की है. सीएस ने बताया कि अस्पताल परिसर में चापाकल खराब पड़े थे, जिसके कारण मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ता था. चापाकल को भी दुरुस्त करा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन