उचकागांव में सीओ ने जब्त की लाखों की लकड़ी

उचकागांव में सीओ ने जब्त की लाखों की लकड़ी उचकागांव. कुचायकोट-मैरवा मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे काटे हुए एक दर्जन पेड़ों की कीमती लकड़ी को सीओ अशोक शर्मा ने गुरुवार को जब्त कर लिया. ऊपर से गुजर रहे ग्रिड के तार को प्रभावित करने के चलते पेड़ों को बिजली कंपनी द्वारा कटवाया गया था. […]
उचकागांव में सीओ ने जब्त की लाखों की लकड़ी उचकागांव. कुचायकोट-मैरवा मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे काटे हुए एक दर्जन पेड़ों की कीमती लकड़ी को सीओ अशोक शर्मा ने गुरुवार को जब्त कर लिया. ऊपर से गुजर रहे ग्रिड के तार को प्रभावित करने के चलते पेड़ों को बिजली कंपनी द्वारा कटवाया गया था. इसमें किसी सक्षम पदाधिकारी की अनुमति नहीं ली गयी थी. पेड़ काटने के बाद लकड़ी को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था. इसकी भनक मिलते ही प्रशासन ने उक्त कार्रवाई की. सीओ ने इस संबंध में डीडीसी दयाशंकर मिश्र को इस पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद डीडीसी के आदेश पर विभागीय अमीन और जेइ स्थल पर पहुंच गये हैं. सीओ श्री शर्मा ने बताया कि एनएच, एसएच, नहर तथा पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे लगाये गये पेड़ पर वन विभाग का अधिकार होता है, जबकि डिस्ट्रिक बोर्ड एवं ग्रामीण सड़कों के किनारे लगाये गये वृक्ष डीडीसी व सीओ के क्षेत्राधीन होते हैं. वन विभाग एवं ग्रिड की आड़ में पेड़ को गैर कानूनी ढंग से काटा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










