ऊंची कूद में सुमन व असगर ने मारी बाजी

ऊंची कूद में सुमन व असगर ने मारी बाजी मांझा. मांझा हाइस्कूल के मैदान में खेल उत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया. खेल उत्सव का उद्घाटन बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञाशु ने किया. खेल उत्सव कार्यक्रम में माधव हाइस्कूल एवं मांझा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. 100 मीटर की दौड़, ऊंची […]
ऊंची कूद में सुमन व असगर ने मारी बाजी मांझा. मांझा हाइस्कूल के मैदान में खेल उत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया. खेल उत्सव का उद्घाटन बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञाशु ने किया. खेल उत्सव कार्यक्रम में माधव हाइस्कूल एवं मांझा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. 100 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी का आयोजन किया गया. 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग से सुमन कुमारी, रानी कुमारी, अफरीना कुमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला. वहीं, छात्रों में आमोद, शाहिद और अजय ने बाजी मारी. ऊंची कूद में असगर अली और महिला वर्ग से सुमन कुमारी को प्रथम स्थान मिला. वॉलीबॉल, फुटबॉल और कबड्डी में विजेता टीम की सूची जिले को भेज दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










