बिना उपयोगिता प्रमाणपत्र के विवि शक्षिकों को नहीं मिलेगा वेतन

Published at :07 Apr 2016 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिना उपयोगिता प्रमाणपत्र के विवि शक्षिकों को नहीं मिलेगा वेतन

बिना उपयोगिता प्रमाणपत्र के विवि शिक्षकों को नहीं मिलेगा वेतनफरवरी महीने तक का ही विवि शिक्षकों व कर्मचारियों को हुआ है वेतन भुगतानसंवाददाता, पटना राज्य के विश्वविद्यालय जब तक उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं देंगे, तब तक उनके शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन व पेंशन की राशि नहीं मिलेगी. शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को नवंबर, […]

विज्ञापन

बिना उपयोगिता प्रमाणपत्र के विवि शिक्षकों को नहीं मिलेगा वेतनफरवरी महीने तक का ही विवि शिक्षकों व कर्मचारियों को हुआ है वेतन भुगतानसंवाददाता, पटना राज्य के विश्वविद्यालय जब तक उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं देंगे, तब तक उनके शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन व पेंशन की राशि नहीं मिलेगी. शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को नवंबर, 2015 से फरवरी, 2016 तक विभिन्न योजना मद में खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र देने को कहा है. विश्वविद्यालयों से उपयोगिता प्रमाणपत्र आने के बाद ही मार्च और अगले महीने का वेतन जारी हो सकेगा. विभागीय सूत्रों की माने तो इस महीने से विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन मिलने की संभावना कम है. राज्य के विश्वविद्यालयों को उपयोगिता प्रमाणपत्र देने के मामले में पहले भी वेतन रोका गया था. वित्त विभाग ने नवंबर, 2015 में रोक लगा दी थी और जनवरी-फरवरी में उपयोगिता प्रमाणपत्र देने के बाद वेतन की राशि जारी की गयी थी. पहले चार और उसके बाद पांच विश्वविद्यालय को वेतन की राशि जारी की गयी. जेपी विश्वविद्यालय ने अपना तर्क रखा कि वहां ना तो कुलपति हैं अौर ना ही रजिस्ट्रार, इसकी वजह से उन्हें उपयोगिता प्रमाणपत्र देने में समस्या हो रही है, तब जाकर उनके शिक्षक-कर्मचारियों को वेतन-पेंशन की राशि जारी की गयी. अब शिक्षा विभाग ने तय कर लिया है कि बचे महीनों समेत लंबित उपयोगिता प्रमाणपत्र जब तक विश्वविद्यालयों से नहीं आ जाता है, वेतन की राशि जारी नहीं की जायेगी. बिना उपयोगिता प्रमाणपत्र आये विश्वविद्यालयों को वेतन जारी नहीं किया जायेगा. उपयोगिता प्रमाणपत्र देने में विश्वविद्यालय अगर देरी करेगा, तो वेतन जारी होने में भी देरी हो सकती है. इससे विश्वविद्यालयों को शिक्षकों का रोष भी झेलना पड़ सकता है. डाॅ खालिद मिर्जा, उच्च शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन