पांच लाख की अंगरेजी शराब जब्त

Published at :07 Apr 2016 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख की अंगरेजी शराब जब्त

पांच लाख की अंगरेजी शराब जब्तकार्रवाई. भाेरे में जमीन में गाड़ कर रखी गयी थीं शराब की बोतलें .. घर में संदूक से मिली पिस्टल.. चुनाव में उपयोग करने के लिए रखी गयी थी शराब फोटो – 3 – बरामद शराब की गिनती करते अधिकारी, लाल घेरे में पिस्टल संवाददाता. भोरे चुनावी आचार संहिता के […]

विज्ञापन

पांच लाख की अंगरेजी शराब जब्तकार्रवाई. भाेरे में जमीन में गाड़ कर रखी गयी थीं शराब की बोतलें .. घर में संदूक से मिली पिस्टल.. चुनाव में उपयोग करने के लिए रखी गयी थी शराब फोटो – 3 – बरामद शराब की गिनती करते अधिकारी, लाल घेरे में पिस्टल संवाददाता. भोरे चुनावी आचार संहिता के दौरान रूटीन चेकिंग पर निकली पुलिस टीम को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गुप्त सूचना के आधार पर जमीन में गाड़ कर रखी पांच लाख से ज्यादा की अंगरेजी शराब बरामद करने के साथ ही एक पिस्टल भी बरामद की गयी. इस कार्रवाई के दौरान धंधेबाज भागने में सफल रहा. वहीं, चार घंटे तक चली पुलिस की कार्रवाई में बियर की बोतलें भी भारी संख्या में मिली हैं. पुलिस शराब बरामद करने के बाद कार्रवाई में जुट गयी है. इस मामले को लेकर सीओ एवं निर्वाची पदाधिकारी के बयान पर एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम बीडीओ सोनू कुमार, सीओ अबू आमिर एवं थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव रूटीन चेकिंग पर निकले थे. इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि महरादेउर गांव में जमीन के नीचे भारी मात्रा में अंगरेजी शराब की बोतलें गाड़ कर रखी गयी हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने महरादेउर गांव निवासी रामप्रवेश गोंड के घर में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही एक महिला बाल्टी छोड़ कर वहां से भाग निकली. पुलिस को बाल्टी में अंगरेजी शराब की बोतलें मिलीं. वहीं रखे लकड़ी के संदुक की जब तलाशी ली गयी, तो शराब की बोतलों के साथ-साथ एक विदेशी पिस्टल (.35) बरामद की गयी. इसके बाद पुलिस ने वहां एक बखार के पास जमीन की खुदाई की, जहां अंदर रखी गयी बियर एवं महंगी अंगरेजी शराब की लगभग 450 बोतलें बरामद की गयीं. चार घंटे चली इस कार्रवाई के बाद पुलिस टीम रात के लगभग 11.30 बजे शराब की बोतलों के साथ थाने आयी. जहां सीओ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, रामप्रवेश गोंड पुलिस को देखते ही फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन