पानी की खोज में मवेशियों के साथ चले आये एक सौ किलोमीटर

Published at :06 Apr 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
पानी की खोज में मवेशियों के साथ चले आये एक सौ किलोमीटर

पानी की खोज में मवेशियों के साथ चले आये एक सौ किलोमीटरनहीं मिला पानी- एक हजार से ज्यादा मवेशियों के साथ भटक रहे दर्जन भर लोग – मवेशियों को पिलाने के लिए नहीं मिल रहा है पानी – लखीसराय से पानी की खोज में पहुंचे समस्तीपुर – सरायरंजन में पानी खोजने के बाद बढ़े आगे […]

विज्ञापन

पानी की खोज में मवेशियों के साथ चले आये एक सौ किलोमीटरनहीं मिला पानी- एक हजार से ज्यादा मवेशियों के साथ भटक रहे दर्जन भर लोग – मवेशियों को पिलाने के लिए नहीं मिल रहा है पानी – लखीसराय से पानी की खोज में पहुंचे समस्तीपुर – सरायरंजन में पानी खोजने के बाद बढ़े आगे – भू-जलस्तर नीचे जाने से बढ़ी हुई है परेशानी – लगमा, चंद्रहासा गांव के तालाब भी सूखे फोटो संख्या : 5ँप्रतिनिधि, सरायरंजन (समस्तीपुर)पानी की तलाश में लखीसराय से लगभग सौ किलोमीटर का रास्ता तय करके समस्तीपुर के सरायरंज पहुंचे, लेकिन यहां भी पानी नहीं मिला, तो आगे बढ़ गये. 10-12 पशुपालक अपने लगभग एक हजार मवेशियों के साथ पानी की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन जल स्तर नीचे जाने की वजह से ताल-तलैया सब सूख गये हैं. इन्हें पानी नहीं मिल रहा है. दिनोंदिन पानी की तलाश में आगे बढ़ रहे हैं. घर से इनकी दूरी बढ़ रही है. इसके साथ पानी खोजने का दायरा भी. लखीसराय से सरायरंजन पहुंच पशुपालकों ने बताया कि उनके यहां की स्थिति काफी खराब हो गयी है. पानी की समस्या हो गयी, जिससे इन लोगों को घर-परिवार छोड़ कर मवेशियों के साथ पानी की खोज में निकलना पड़ा. सरायरंजन आये, तो यहां भी इन लोगों को पानी नहीं मिला. यहां भी पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है. जल स्तर नीचे जाने की वजह से बोरिंग, चापाकल, कुआं, तालाब सूख चुके हैं. पानी की मार से पशुपालक किसान पानी की खोज में दूसरे जिलों में जा रहे हैं, जहां उनको पानी मिलेगा, अपने मवेशियों के साथ अपना डेरा-डंडा गाड़ देंगे. समस्तीपुर के लगमा, चंद्रहासा गांव जैसे जहां पानी बारहों महीने नदी नाला, तालाब में रहा करता था, वहां दूसरे जिलों के पशुपालक अपने मवेशियों के साथ डेरा-डंडा गाड़ देते थे. आज वहां पानी की ऐसा स्थिति है कि वहां के लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं. पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीब लगा रहे हैं, लेकिन वो भी विफल हो जा रही है. यहां तक कि खेतिहर किसान भी पानी की मार डोल रहे हैं. खेत में लगी फसल पानी के अभाव में सूख रही है. लोगों का कहना है कि शुरुआती गरमी में यह हाल है, तो भीषण गरमी में पानी की स्थिति और भी भयावह हो जायेगी. वहीं क्षेत्र में जितने भी सरकारी चापाकल है, उनमें एक-दो ही पानी दे रहे हैं. बाकी बंद हैं. लेकिन, सरकारी स्तर से पानी की किसी तरह की व्यवस्था नहीं की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन