आपदा पीड़ितों को अब राहत मद में मिलेगा छह हजार रुपये

Published at :06 Apr 2016 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
आपदा पीड़ितों को अब राहत मद में मिलेगा छह हजार रुपये

आपदा पीड़ितों को अब राहत मद में मिलेगा छह हजार रुपये संवाददाता, पटनाराज्य के आपदा पीड़ितों को अब अनाज के बदले के कुल छह हजार रुपये नकद देने का निर्णय लिया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी द्वारा जिलों को जारी निर्देश में कहा गया है कि 2015-20 तक के लिए […]

विज्ञापन

आपदा पीड़ितों को अब राहत मद में मिलेगा छह हजार रुपये संवाददाता, पटनाराज्य के आपदा पीड़ितों को अब अनाज के बदले के कुल छह हजार रुपये नकद देने का निर्णय लिया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी द्वारा जिलों को जारी निर्देश में कहा गया है कि 2015-20 तक के लिए 50 किलो गेहूं और 50 किलो चावल के साथ तीन हजार रुपये नकद दिया जायेगा. प्रधान सचिव ने कहा है कि भारत सरकार के ओपेन मार्केट सेल्स स्कीम लागू होने के बाद भारत सरकार द्वारा सहायता मद में अनाज देना बंद कर दिया है. हालांकि, आपदा के वक्त भारत सरकार अनाज उपलब्ध कराती है, लेकिन आपदा के वक्त तुरंत राहत के लिए इस अनाज के आवंटन और उठाव में काफी वक्त लगने की आशंका रहती है. इसलिए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 50 किलो गेहूं और 50 किलो चावल के लिए तीन हजार रुपये और नकद मिलने वाले तीन हजार रुपये यानी आपदा पीड़ितों को कुल छह हजार रुपये एक मुश्त राहत दिया जायेगा. पीड़ितों को कपड़ा और वर्तन मद में 18 सौ और दो हजार रुपये देना का प्रावधान है. यह राशि पीड़ितों को बैंक खाता या आपात स्थिति में एकाउंट पेयी चेक के माध्यम से भुगतान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन