आरा में प्रेम-प्रसंग में हुई युवक की हत्या मामले का खुलासा, फरार महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

संकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के आरा में युवक की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सहार थाना पुलिस ने मामले में फरार चल रही महिला को रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या की बात सामने आई थी.

विज्ञापन

Bihar Crime News: आरा के सहार थाना पुलिस ने चर्चित हत्या मामले में फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव निवासी धर्मवीर राम की पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र स्थित उसके मायके से गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

21 अप्रैल को हुई थी युवक की हत्या

जानकारी के अनुसार, संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रामदुलार राम का पुत्र भीम राम 21 अप्रैल की रात बाइक से नाढ़ी गांव जा रहा था. इसी दौरान उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. अगले दिन 22 अप्रैल की सुबह उसका शव सहार थाना क्षेत्र के ननउर पुल से करीब 200 मीटर दूर बधार से बरामद किया गया था. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.

प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई थी हत्या

प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी. घटना के बाद मृतक के पिता रामदुलार राम ने नाढ़ी गांव निवासी धर्मवीर राम और उसके सगे भाई रंजन राम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

जांच के दौरान सामने आया महिला का नाम

पुलिस अनुसंधान के दौरान रिंकी देवी का नाम भी इस मामले में सामने आया. इसके बाद से वह लगातार फरार चल रही थी. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. आखिरकार सहार थाना पुलिस ने उसे उसके मायके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस अधीक्षक राज ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार कार्रवाई कर रही है.

Also Read:जहानाबाद-अरवल सीमा पर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन