ताड़ी के साथ छेड़छाड़ की गयी, तो होगा आंदोलन : ललन पासवान

Published at :06 Apr 2016 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
ताड़ी के साथ छेड़छाड़ की गयी, तो होगा आंदोलन : ललन पासवान

ताड़ी के साथ छेड़छाड़ की गयी, तो होगा आंदोलन : ललन पासवानबोटलिंग कर अगर नीरा के रूप में ताड़ी बेची गयी, तो यह पूंजीपतियों के हाथ में चला जायेगीमिलावटी और नशीली ताड़ी बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई करें सरकार संवाददाता, पटना राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधयक ललन पासवान ने ताड़ी को नीरा के […]

विज्ञापन

ताड़ी के साथ छेड़छाड़ की गयी, तो होगा आंदोलन : ललन पासवानबोटलिंग कर अगर नीरा के रूप में ताड़ी बेची गयी, तो यह पूंजीपतियों के हाथ में चला जायेगीमिलावटी और नशीली ताड़ी बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई करें सरकार संवाददाता, पटना राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधयक ललन पासवान ने ताड़ी को नीरा के रूप में बेचने की सरकार की घोषणा का विरोध किया है. बुधवार को उन्होंने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री खुद ताड़ी की उपयोगिता के बारे में कहते हैं, वहीं दूसरी ओर उसे नीरा के रूप में बेचने की बात कह इस कार्य में लगे लाखों लोगों को बेरोजगार बनाने पर तुले हैं. अगर ताड़ी के स्थान पर बोटलिंग कर नीरा के रूप में बेचा गया, तो इससे जुड़े लोग आंदोलन करने पर विवश होगें. ताड़ी निकालकर बेचने के धंधे में निहायत गरीब लोग लगे हैं, इससे उनकी रोजी रोटी समाप्त हो जायेगी. ताड़ी का बोटलिंग कर अगर नीरा के रूप में बेचा गया, तो यह पूंजीपतियों के हाथ में चला जायेगा. ताड़ी उद्योग को किसी भी हालत में पूंजीपतियों के हाथ में जाने से रोकने के लिए इस व्यावसाय से जुड़े लोग हर हाल में कोई न कोई कदम उठायेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री को देशी- विदेशी शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए बधई देते हुए आग्रह किया है कि वे ताड़ी उद्योग के साथ कोई छेड़–छाड़ न करें, हां, मिलावटी और नशीली ताड़ी बेचने वालों के खिलाफ कारवाई अवश्य शुरू करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन