सर्वाधिक पॉल्यूटेड 125 ईंट-भट्ठे होंगे बंद

Published at :06 Apr 2016 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
सर्वाधिक पॉल्यूटेड 125 ईंट-भट्ठे होंगे बंद

कार्रवाई. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने जारी किया नोटिससर्वाधिक पाॅल्यूटेड 125 ईंट-भट्ठे होंगे बंद कार्रवाई. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने जारी किया नोटिसप्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने 10 जिलों के 125 ईंट-भट्ठों को किया पॉल्यूटेड घोषित नोटिस जारी होने के 20 दिनों के अंदर यदि भट्ठें बंद न हुए, तो होगी कड़ी कार्रवाई पॉल्यूटेड घोषित ईंट-भट्ठों के प्रोडक्शन […]

विज्ञापन

कार्रवाई. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने जारी किया नोटिससर्वाधिक पाॅल्यूटेड 125 ईंट-भट्ठे होंगे बंद कार्रवाई. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने जारी किया नोटिसप्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने 10 जिलों के 125 ईंट-भट्ठों को किया पॉल्यूटेड घोषित नोटिस जारी होने के 20 दिनों के अंदर यदि भट्ठें बंद न हुए, तो होगी कड़ी कार्रवाई पॉल्यूटेड घोषित ईंट-भट्ठों के प्रोडक्शन की है जबरदस्त डिमांडसंवाददाता, पटना पॉल्यूशन फैलाने वाले ईंट-भट्ठों को बैन करने का प्रदूषण नियंत्रण पर्षद काम शुरू कर दिया है. पहले चरण में कंट्रोल-बोर्ड ने 125 ईंट-भट्ठों को सर्वाधिक पॉल्यूटेड घोषित किया है. सर्वाधिक पॉल्यूटेड घोषित 125 ईंट-भट्ठों को बंद कराने का पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने नोटिस जारी किया है. नोटिस जारी होने के 15 दिनों के अंदर यदि पॉल्यूटेड घोषित ईंट-भट्ठें बंद न हुए, तो पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ऐसे ईंट-भट्ठों को विशेष अभियान चला कर बंद करायेगा. पहले चरण में जिन पॉल्यूटेड ईंट-भट्ठों को बंद कराने का नोटिस जारी किया गया है, उनमें औरंगाबाद टाॅप पर हैं. औरंगाबाद के 43 ईंट-भट्ठों को पॉल्यूटेड घोषित किया गया है. सबसे कम पाॅल्यूटेड ईंट-भट्ठे नालंदा में हैं. वहां के मात्र दो ही ईंट-भट्ठें पॉल्टूटेड घोषित किये गये हैं. औरंगाबाद के अलावा बक्सर, जहानाबाद, पटना और नवादा में भी सबसे आधिक पॉल्यूटेड ईंट-भट्ठे चल रहे हैं. 10 जिलों के जिन 125 ईंट-भट्ठों को प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सर्वाधिक पॉल्यूटेड घोषित किया है, उनके प्रोडक्शन बंपर है. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के निर्देश से 125 ईंट-भट्ठों के ऑनरों अौर एक हजार मजदूरों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा, हालांकि सभी ईंट भट्ठेदार दूसरे जिलों में ईंट-भट्ठा लगाने के लिए जगह तलाश रहे हैं. दूसरे जिलों में यदि ईंट-भट्ठा खोलने की अनुमति मिलती है, तो मजदूरों को उनमें भट्ठेदार एडजस्ट करेंगे. बिहार के अधिकतर ईंट-भट्ठों में झारखंड के ही मजदूर काम करते हैं. इन जिलों के पाॅल्यूटेड ईंट-भट्ठों होंगे बंद जिला®ईंट-भट्ठेऔरंगाबाद®43बक्सर®16जहानाबाद®14पटना®11नवादा®10कैमूर®09भोजपुर®08गया®07रोहतास®05नालंदा®02

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन