नवादा में अवैध बालू माफियाओं की रंगबाजी, चौकीदार पर किया हमला

Published by : Vivek Singh Updated At : 11 May 2026 11:23 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: नवादा जिले में अवैध बालू कारोबार का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. सुबह 4 बजे से लेकर 7 बजे तक जिले के कई इलाकों में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर खुलेआम तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आते हैं. स्थानीय लोगों ने कहा हाई स्पीड ट्रैक्टर कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने पहुंचे कादिरगंज थाना में कार्यरत चौकीदार रामानंद प्रसाद पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime News:(बब्लू कुमार) नवादा जिले में अवैध बालू कारोबार का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. हालात ऐसे हैं कि सुबह 4 बजे से लेकर 7 बजे तक जिले के कई इलाकों में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर खुलेआम तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आते हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हाई स्पीड ट्रैक्टर कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर स्थिति जस की तस बनी हुई है.

गांव में बालू माफियाओं का खौफनाक चेहरा सामने आया


इसी बीच कादिरगंज थाना क्षेत्र के बेरमी गांव में बालू माफियाओं का खौफनाक चेहरा सामने आया है. अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने पहुंचे कादिरगंज थाना में कार्यरत चौकीदार रामानंद प्रसाद पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया.

आरोप है कि माफियाओं ने चौकीदार की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

ग्रामीणों ने कहा खुलेआम बालू खनन पर रोक लगाए पुलिस

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि जिले में जिस तरह खुलेआम अवैध बालू का कारोबार चल रहा है. वह बिना संरक्षण के संभव नहीं है. लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

वहीं कादिरगंज थाना के थाना प्रभारी अवध किशोर ने बताया कि इस मामले में पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया ?

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते अवैध बालू माफियाओं पर नकेल नहीं कसी गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है.

Also Read: शेखपुरा जिले के बरबीघा-मेंहुस रोड पर भदरथी मोड़ के पास जर्जर पुल दे रहा हादसों को आमंत्रण

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन