अब घर पर ही मिलेगी बिजली बिल

Published at :06 Apr 2016 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
अब घर पर ही मिलेगी बिजली बिल

अब घर पर ही मिलेगी बिजली बिल नयी व्यवस्था की कंपनी ने की शुरुआत विपत्र में गड़बड़ी से मिलेगी निजात खपत के अनुरूप मिलेगा विपत्र फोटो नं-25, नयी व्यवस्था की शुरुआत करते अधिकारी (कल का)संवाददाता, गोपालगंजअब विद्युत उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही बिजली बिल मिलेगी. बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह […]

विज्ञापन

अब घर पर ही मिलेगी बिजली बिल नयी व्यवस्था की कंपनी ने की शुरुआत विपत्र में गड़बड़ी से मिलेगी निजात खपत के अनुरूप मिलेगा विपत्र फोटो नं-25, नयी व्यवस्था की शुरुआत करते अधिकारी (कल का)संवाददाता, गोपालगंजअब विद्युत उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही बिजली बिल मिलेगी. बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह नयी व्यवस्था की शुरुआत की है. इससे बिजली बिल में गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी. कंपनी के अधिकारी उपभोक्ताओं के घर पर पहुंचेंगे. मीटर रीडिंग के बाद ऑन द स्पॉट उपभोक्ताओं को बिजली बिल दे दिया जायेगा. इस नयी व्यवस्था से न तो विद्युत विपत्र में गड़बड़ी होने की संभावना रह जायेगी और न ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल आने का इंतजार करना पड़ेगा. इससे जहां कंपनी के कार्यों में आसानी होगी, वहीं सही विपत्र मिलने पर उपभोक्ता भी समय से अपने विपत्र की राशि का भुगतान करेंगे, जिससे कंपनी को ससमय राजस्व की प्राप्ति होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलेगी. इस मौके पर सहायक अभियंता उतम कुमार, कनीय अभियंता सतीश कुमार, राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार एव हामिद राजा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन