नौकरी छोड़ चुनाव मैदान में उतरा

Published at :06 Apr 2016 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी छोड़ चुनाव मैदान में उतरा

नौकरी छोड़ चुनाव मैदान में उतरा संवाददाता,हथुआत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हर वर्ग तबके के लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. लोग पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर अपना भाग्य अजमा रहे हैं. विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल लोग अपने पेशे के विपरीत पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं. […]

विज्ञापन

नौकरी छोड़ चुनाव मैदान में उतरा संवाददाता,हथुआत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हर वर्ग तबके के लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. लोग पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर अपना भाग्य अजमा रहे हैं. विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल लोग अपने पेशे के विपरीत पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं. इनके चुनाव मैदान में कूदने से लड़ाई दिलचस्प हो गयी है. मतदाताओं के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है. वोट मांगने का इनका अलग अंदाज है. मतदाताओं के बीच वोट मांगने में ये लोग असहजता महसूस कर रहे हैं. लेकिन, अपना चुनाव प्रचार अभियान इन लोगों द्वारा दमदार तरीके से चलाया जा रहा है. अगर इनकी बात करें, तो बरी ईश्वर पंचायत से एमबीए डिग्रीधारी ब्रजेश कुमार नौकरी छोड़ कर मुखिया के लिए चुनाव मैदान में हैं. उसी प्रकार उचकागांव प्रखंड की पैकौली बदो पंचायत से गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता जानकी शरण पाठक ने मुखिया के लिए चुनाव जंग छेड़ दी है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिगना जगरनाथ पंचायत से भोजपुरी गायकी में अपनी पहचान बनानेवाली युवा गायिका राज नंदनी मुखिया के लिए चुनाव लड़ रही हैं. वहीं बरी रायभान से सफल बिजनेस मैन मदन लाल सिंह चुनाव मैदान में हैं, तो सत्येंद्र यादव भी बीडीसी सदस्य के लिए भाग्य अजमा रहे हैं. मछागर जगदीश पंचायत से पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र सिंह की पत्नी प्रभा देवी भी मुखिया के लिए टक्कर दे रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन