बाइक नहीं मिली, तो शादी से किया इनकार

गोपालगंज : दहेज में बाइक नहीं मिली, तो लड़का पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है. इतना ही नहीं दहेज में लिये गये लाखों रुपये वापस करने से इनकार करने पर लड़की के पिता ने न्याय की गुहार लगायी है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के करनपट्टी गांव के शिवशंकर […]
गोपालगंज : दहेज में बाइक नहीं मिली, तो लड़का पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है. इतना ही नहीं दहेज में लिये गये लाखों रुपये वापस करने से इनकार करने पर लड़की के पिता ने न्याय की गुहार लगायी है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के करनपट्टी गांव के शिवशंकर गुप्ता ने अपने पुत्री की शादी कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव के शैलेश गुप्ता के पुत्र गोलू कुमार से तय की थी. शादी पिछले 30 मई, 2015 को तय हुई थी.
किसी कारण से शादी नहीं हो सकी, तो शादी के लिए 9 दिसंबर, 2015 को तिथि रखी गयी थी. लेकिन, दो दिन पूर्व अचानक दहेज में बाइक की मांग पर अड़ गये. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बाइक नहीं दे सके. बरात नहीं आयी और शादी नहीं हो सकी. इसके बाद लड़की के पिता ने दहेज के रूप में एक लाख 10 हजार रुपये तथा अन्य सामान वापस करने को कहा, लेकिन लड़का पक्ष इनकार कर गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










