TVS Radeon लेने की सोच रहे हैं? पैसे खर्च करने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें

Updated:
विज्ञापन
TVS Radeon Review

TVS Radeon (Photo: TVS Motor)

TVS Radeon उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो डेली यूज के लिए सिंपल, भरोसेमंद और किफायती कम्यूटर तलाश रहे हैं. खरीदने से पहले इसके इंजन परफॉर्मेंस, ब्रेकिंग सेटअप, हल्के वजन और उपलब्ध वेरिएंट्स को समझ लेना जरूरी है, ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

TVS Radeon ब्रांड की एंट्री लेवल 110cc सेगमेंट की सबसे पॉपुलर बाइक्स में से एक है. यह अपने कैटेगरी की सबसे पसंदीदा मोटरसाइकिलों में भी गिनी जाती है. अगर आप एक ऐसी कम्यूटर बाइक ढूंढ रहे हैं जो बिना किसी फालतू दिखावे के रोजमर्रा की जरूरतें आराम से पूरी करे, तो TVS Radeon आपके लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन इसे खरीदने से पहले इसके बारे में कुछ जरूरी बातें जान लेना बेहतर रहेगा, ताकि बाद में कोई सवाल या कन्फ्यूजन न रहे. तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

TVS Radeon किस इंजन का यूज करती है?

TVS Radeon में 109.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8hp की पावर 7,350rpm पर और 8.7Nm का टॉर्क 4,500rpm पर देता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. कागज पर ये आंकड़े भले ही बहुत ‘एक्साइटिंग’ न लगें, लेकिन असल जिंदगी में बाइक काफी चंचल फील देती है. इंजन को थोड़ा रेव करने पर यह अच्छे से रिस्पॉन्ड करता है. ऊपर से इसका एग्जॉस्ट साउंड भी हल्का सा रास्पी और स्पोर्टी टच देता है.

TVS Radeon में ड्रम ब्रेक हैं या डिस्क ब्रेक?

TVS Radeon में ब्रेकिंग सिस्टम आपके चुने हुए वेरिएंट पर डिपेंड करता है. अगर आप बेस वेरिएंट लेते हैं, तो इसमें आपको आगे 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है. लेकिन अगर आप थोड़ा ऊपर वाला वेरिएंट चुनते हैं, तो उसमें आपको ज्यादा बेहतर स्टॉपिंग पावर के लिए 240mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. पीछे की तरफ हर वेरिएंट में 110mm का ड्रम ब्रेक ही दिया गया है.

TVS Radeon की कीमत कितनी है?

वेरिएंटफीचर्सकीमत (एक्स-शोरूम)
बेस एडिशन (ऑल ब्लैक)बेसिक वेरिएंट₹56,850
बेस एडिशन (अन्य रंग)बेसिक वेरिएंट, अलग-अलग कलर ऑप्शन₹63,350
डीजी क्लस्टर एडिशन (ड्रम ब्रेक)डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर₹75,950
डीजी क्लस्टर एडिशन (डिस्क ब्रेक)डिजिटल क्लस्टर + फ्रंट डिस्क ब्रेक₹78,200

TVS Radeon का वजन कितना है?

TVS Radeon का वजन काफी हल्का और यूजर-फ्रेंडली रखा गया है. इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट का कर्ब वेट करीब 113 kg है, जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट थोड़ा सा भारी होकर लगभग 115 kg का है. हल्का वजन होने की वजह से बाइक को हैंडल करना, मोड़ना और ट्रैफिक में चलाना काफी आसान हो जाता है. इसके अलावा, इसमें 180 mm का ग्राउंड क्लियरेंस भी मिलता है.

TVS Radeon किन-किन रंगों में उपलब्ध है?

TVS Radeon के कलर ऑप्शंस काफी अच्छे हैं. अगर आप बेस एडिशन लेते हैं, तो इसमें आपको 5 शानदार रंग मिलते हैं. All Black, Starlight Blue, Metal Black, Royal Purple और Titanium Grey. वहीं अगर आप डीजी क्लस्टर एडिशन की तरफ जाते हैं, तो इसमें आपको थोड़ा प्रीमियम टच मिलता है. ये 3 फिनिश में आती है. Blue और Black का डुअल-टोन, Red और Black का डुअल-टोन, और एक पूरा All-Black वेरिएंट.

यह भी पढ़ें: पुराने मोपेड में पैडल क्यों होते थे? जानें ये कैसे बचाते थे लोगों को मुश्किलों से

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola