अपराधियों को पकड़ने में अब तक नाकाम रही पुलिस

गोपालगंज : शंभु हत्याकांड में हत्यारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. लगातार छापेमारी का दावा करनेवाली पुलिस अब तक अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है. ग्रामीणों की मानें, तो हत्यारे सरेआम गांव में घूम रहे हैं. गौरतलब है कि 16 जनवरी को देर शाम बरौली थाने के बलहां गांव में शंभु […]
गोपालगंज : शंभु हत्याकांड में हत्यारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. लगातार छापेमारी का दावा करनेवाली पुलिस अब तक अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है. ग्रामीणों की मानें, तो हत्यारे सरेआम गांव में घूम रहे हैं. गौरतलब है कि 16 जनवरी को देर शाम बरौली थाने के बलहां गांव में शंभु राम अपनी साली के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया,
जो उसके भाई अमावस राम एवं भौजाई को नागवार गुजरा. आक्रोशित भाई-भौजाई ने चाकू मार कर शंभु राम की हत्या कर दी तथा उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस मामले में अमावस राम और उसकी पत्नी के अलावा और कई लोगों को अभियुक्त बनाया गया.
घटना के 16 दिनों के बाद भी अब तक पुलिस मुख्य अभियुक्त को पकड़ने में नाकाम रही है. विगत डेढ़ वर्षों में जितनी भी हत्याएं हुई हैं, उसमें बरौली पुलिस को असफलता ही हाथ लगी है. बात चाहे समीर हत्याकांड की हो या माधव हत्याकांड की, खुलासा किसी में नहीं हो पाया है. लोगों को ऐसा लग रहा है कि नामजद होते हुए भी शंभु हत्याकांड का भी यही हश्र होगा.
हालांकि इस मामले में बरौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा है कि अभियुक्त को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










