पुरवैया और पछिया में टकराव से बढ़ी सर्दी

Updated at :29 Jan 2016 4:33 AM
विज्ञापन
पुरवैया और पछिया में टकराव से बढ़ी सर्दी

गोपालगंज : मौसम का मिजाज गुरुवार को फिर बदला नजर आया. पछिया के साथ पूर्वी हवा की टकराव से न्यूनतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया, जबकि अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. सुबह 10.30 बजे तक घना कुहरा छाया रहा. उसके बाद जो धूप निकली, दो बजते ही पुरवैया […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मौसम का मिजाज गुरुवार को फिर बदला नजर आया. पछिया के साथ पूर्वी हवा की टकराव से न्यूनतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया, जबकि अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. सुबह 10.30 बजे तक घना कुहरा छाया रहा. उसके बाद जो धूप निकली,

दो बजते ही पुरवैया हवा ने असर दिखाया और आसमान में बादल छा गये. सूरज भी बादलों को भेद कर निकलने का प्रयास करते रहे. शाम होते ही सर्दी ने फिर दस्तक दी. रात होते-होते सर्दी ठिठुराने लगी. लोगों की कंपकपी छूट गयी. हालांकि कुहरा कम था. सूखी सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया. अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 रहा, जो बीते रोज की अपेक्षा 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा था.

वैसे भी रोज की भांति सूर्य की किरणों में गर्माहट थी, जो दिन चढ़ने तक बरकरार रही. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में कुहरा छट सकता है. रात के तापमान में कोई अंतर नहीं आनेवाला है. ठंड के कारण मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो गया है. देर रात से सुबह तक मोबाइल सेवा ठीक से फाम नहीं करती है.

गुरुवार सुबह मोबाइल सेवा बाधित होने से लोगों को कॉल करने में दिक्कत हुई. इसके अलावा इंटरनेट सेवा भी बाधित रही. यह स्थिति सभी मोबाइल कंपनियों के उपभोक्ताओं के लिए रही. बताया जाता है कि कुहरे के कारण टावर के एंटीना से निकलने वाली तरंगें बाधित हो रही हैं. इससे दिक्कत आ रही है.

बीएसएनएल के डीइटी ने बताया कि कुहरे के कारण नेटवर्क में थोड़ी बहुत बाधा होती है, जो अपने आप ही ठीक हो जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन