लौट गयी 1.23 करोड़ डीजल सब्सिडी की राशि

Updated at :29 Jan 2016 4:32 AM
विज्ञापन
लौट गयी 1.23 करोड़ डीजल सब्सिडी की राशि

गोपालगंज : किसान डीजल सब्सिडी की राशि के लिए अब भी दौड़ लगा रहे हैं और उधर मिली राशि पुन: सरकार के खाते में लौट गयी है. खरीफ फसल के समय मिली राशि में से 1.23 करोड़ की राशि विभाग लौटा रहा है. गौरतलब है कि जिला खरीफ के समय सूखे की चपेट में रहा […]

विज्ञापन

गोपालगंज : किसान डीजल सब्सिडी की राशि के लिए अब भी दौड़ लगा रहे हैं और उधर मिली राशि पुन: सरकार के खाते में लौट गयी है. खरीफ फसल के समय मिली राशि में से 1.23 करोड़ की राशि विभाग लौटा रहा है. गौरतलब है कि जिला खरीफ के समय सूखे की चपेट में रहा है. फसल बचाने एवं किसानों को सिंचाई में राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा 5.11 करोड़ का आवंटन डीजल सब्सिडी के रूप में दिया गया. उस समय 96 हजार 372 किसानों ने आवेदन दिया था

जिनमें महज 82 हजार के बीच वितरित किया गया. आधे से अधिक किसानों को आदर्श आचार संहिता के पेच में राशि नहीं दी गयी और विभाग महज 3.88 करोड़ ही वितरित कर सका. वितरित राशि में 40 फीसदी अभी तक किसानों के खाते मे नहीं पहुंची है. नतीजा यह है कि रबी फसल में डीजल अनुदान लेने के लिए किसान हिचकिचा रहे हैं.

ढाई माह में आये 37 हजार आवेदन : रबी फसल के लिए जिले को डीजल अनुदान के रूप में 3 करोड़ 83 लाख 41 हजार का आवंटन प्राप्त है. इस वर्ष उन किसानों को भी अनुदान देना था जिन्होंने पटवन करके गेहूूं की बोआई की है. इस बार अब तक 37 हजार किसानों ने आवेदन दिये हैं. खरीफ फसल में अनुदान लेने के लिए दौड़ लगा चुके किसान विफलता मिलने के बाद सब्सिडी से मुंह मोड़ रहे हैं. हालांकि विभाग आवेदन के इंतजार में है.
कहता है कृषि विभाग
डीजल सब्सिडी देने के लिए आवेदन पत्र लिया जा रहा है. प्राप्त आवेदन की जांच कर जल्द ही राशि उपलब्ध करा दी जायेगी. कोई भी किसान आवेदन करता है, तो उसे योजना का लाभ दिया जायेगा.
डॉ वेदनारायण सिंह, डीएओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन