तीसरे दिन भी कृषि मेले में कम आये खरीदार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Jan 2016 3:52 AM
विज्ञापन

बारिश और सर्द हवाओं नें बिक्री पर डाला खलल, आज समाप्त हो जायेगा मेला गोपालगंज : कृषि सह यांत्रिकीकरण मेले पर मौसम का कहर जारी है. मेले में तीसरे दिन भी वीरानगी छायी रही. और दिनों की अपेक्षा दुकानदार भी कम दिखे. गौरतलब है कि कृषि विभाग द्वारा 19 जनवरी से दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण […]
विज्ञापन
बारिश और सर्द हवाओं नें बिक्री पर डाला खलल, आज समाप्त हो जायेगा मेला
गोपालगंज : कृषि सह यांत्रिकीकरण मेले पर मौसम का कहर जारी है. मेले में तीसरे दिन भी वीरानगी छायी रही. और दिनों की अपेक्षा दुकानदार भी कम दिखे. गौरतलब है कि कृषि विभाग द्वारा 19 जनवरी से दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले की शुरुआत की गयी. पहले ही दिन हुई बूंदाबांदी को देखते हुए डिप्टी सेक्रेटरी बैजनाथ रजक ने मेले की अवधि बढ़ा दी.
गुरुवार को मेले के तीसरे दिन भी मौसम सर्द रहा. मौसम में आये बदलाव के कारण मेले में किसानों का आना न के बराबर रहा. दो-चार किसान खरीदारी करते देखे गये. दोपहर होते ही मेले में सन्नाटा पसर गया. हालांकि विभाग ने 20 लाख से अधिक की बिक्री होने का दावा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










