चैंपियंस ट्रॉफी के सेफा में पहुंची देवरिया की टीम

गोपालगंज : बरौली हाइस्कूल के मैदान मे चल रहे बरौली चैंपियंस ट्राॅफी के लीग मैच में देवरिया की टीम मऊ को तीन विकेटों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी. मुख्य अतिथि बीडीओ कुमार प्रशांत से परिचय प्राप्त करने के बाद पहले टॉस जीत कर मऊ की टीम ने बैटिंग करने का निर्णय लिया. […]
गोपालगंज : बरौली हाइस्कूल के मैदान मे चल रहे बरौली चैंपियंस ट्राॅफी के लीग मैच में देवरिया की टीम मऊ को तीन विकेटों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी. मुख्य अतिथि बीडीओ कुमार प्रशांत से परिचय प्राप्त करने के बाद पहले टॉस जीत कर मऊ की टीम ने बैटिंग करने का निर्णय लिया. मऊ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 150 रन बनाये.
मऊ की ओर से सर्वाधिक 38 गेंद पर 63 रन सुरेंद्र तथा 15 गेंद पर मंजीत ने 21 रन बनाये. देवरिया की ओर से विवेक कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी देवरिया की टीम ने 19 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. मऊ के संजीव ने तीन विकेट लिये. उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










