जल्द पूरा करें बिहार पुलिस एकेडमी का नर्मिाण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 6:58 PM

विज्ञापन

जल्द पूरा करें बिहार पुलिस एकेडमी का निर्माणविकास से कोई समझौता नहीं: नीतीशसीएम के सख्त तेवर से सर्दी में भी अधिकारियों के छूटे पसीनेपुलिस ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे सीएमपीटीसी के निर्माण कार्य में लगी एजेंसी को निर्माण को पूरा करने की अवधि बताने की दी हिदायतमुख्यमंत्री ने तीसरे दिन राजगीर […]

विज्ञापन

जल्द पूरा करें बिहार पुलिस एकेडमी का निर्माणविकास से कोई समझौता नहीं: नीतीशसीएम के सख्त तेवर से सर्दी में भी अधिकारियों के छूटे पसीनेपुलिस ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे सीएमपीटीसी के निर्माण कार्य में लगी एजेंसी को निर्माण को पूरा करने की अवधि बताने की दी हिदायतमुख्यमंत्री ने तीसरे दिन राजगीर में बन रहे पीटीसी का किया निरीक्षण फोटो 31 बीआइएच 01 का कैप्सन: बिहारशरीफ/राजगीर. अपने राजगीर प्रवास के तीसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 206 करोड़ की लागत से बन रहे बिहार पुलिस एकेडमी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर एजेंसी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों की जम कर फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है, उस हिसाब से इसका निर्माण पूरा होने में कई वर्ष लग सकते हैं, जबकि यह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही पूरा हो जाना चाहिए था. निर्माण एजेंसी की शिथिलता के कारण आज तक निर्माण कार्य अटका हुआ है. सीएम के सख्त तेवर देख अधिकारियों को सर्दी में भी पसीने छुटने लगे. सीएम ने कहा कि पीटीसी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होना चाहिए. इसके लिए समय बरबाद न किया जाना चाहिए. विकास कार्य से कोई समझौता नहीं होना. काम बोलना चाहिए. उन्होंने इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड को निर्माण कार्य पूरा करने की एक निश्चित अवधि बताने को कहा गया. साथ ही, निर्माण में तत्काल सुधार व तेजी लाने का निर्देश दिया. बिहार राज्य पुलिस निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक एके उपाध्याय ने बताया कि पीटीसी का निर्माण कार्य 17 माह विलंब से चल रहा है. मुख्यमंत्री ने बैठक कर गुणवत्तापूर्ण व ससमय काम पूरा करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. बैठक में गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी पीके ठाकुर, बिहार राज्य पुलिस निर्माण निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एके उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार व अतीश चंद्रा, एडीजी सुनील कुमार व इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड के अधिकारी शामिल थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन के करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से लच्छुआड़ के लिए रवाना हो गये. सीएम के गुरुवार की शाम को भी राजगीर में ही रुकने की संभावना है. एक जनवरी 2016 की दोपहर में वे संभवत: पटना के लिए रवाना होंगे. इसके पूर्व गुरुवार की अहले सुबह सीएम ने वेणुवन में मॉर्निंग वाक का आनंद उठाया. मार्निंग वाक के साथ ही उन्होंने वेणुवन की बेहतरी के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिये. सर्किट हाउस में वेणुवन पहुंचने पर सीएम को वन प्रमंडल पदाधिकारी रणवीर सिंह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मार्निंग वाक के पूर्व वेणुवन को लैंड माइंस रोधक तंत्र एवं डॉग स्वायड से जांच की गयी. इस मौके पर सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रशांत किशोर, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, गृह सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर, सीएम के सचिव चंचल कुमार, आतीश चंद्रा, गोपाल सिंह, डीएम, एसपी व आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन