Gopalganj News : सिधवलिया में खेत में घास काटने के दौरान युवक को सांप ने डसा

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : सिधवलिया में खेत में घास काटने के दौरान युवक को सांप ने डसा

गोपालगंज. जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में खेत में घास काटने के दौरान एक युवक को सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में खेत में घास काटने के दौरान एक युवक को सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. घायल युवक की पहचान जलालपुर गांव निवासी राजू राय के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि धीरज कुमार खेत में घास काट रहा था, तभी अचानक झाड़ियों में छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया. सांप के डसने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. परिजनों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन