जल संसाधन विभाग के छह अधीक्षण अभियंताओं को मिला मिला डबल प्रभार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 6:27 PM
जल संसाधन विभाग के छह अधीक्षण अभियंताओं को मिला मिला डबल प्रभार आज से रिटागर हुए छह अधीक्षण अभियंताओं का काम देखेंगे पहले से काम कर रहे अधीक्षण अभियंता संवाददाता, पटना जल संसाधन विभाग में रिटायर कर रहे छह अधीक्षण अभियंताओं की जगह नये अधीक्षण अभियंताओं को प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया है. छह अधीक्षण […]
जल संसाधन विभाग के छह अधीक्षण अभियंताओं को मिला मिला डबल प्रभार आज से रिटागर हुए छह अधीक्षण अभियंताओं का काम देखेंगे पहले से काम कर रहे अधीक्षण अभियंता संवाददाता, पटना जल संसाधन विभाग में रिटायर कर रहे छह अधीक्षण अभियंताओं की जगह नये अधीक्षण अभियंताओं को प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया है. छह अधीक्षण अभियंता 31 दिसंबर को ही रिटायर कर रहे हैं. एक जनवरी, 2015 से उनके पद रिक्त न रहें और सिंचाई योजनाओं का कोई काम बाधित न हो, इसके लिए विभाग ने पहले से काम कर रहे छह अधीक्षण अभियंताओं को डबल प्रभार देने का निर्णय लिया है. विभाग ने डबल प्रभार देने के मामले में इस बात का विशेष ख्याल रखा है कि जहां पहले से वे पदस्थापित हैं, उसी जिले में प्रभार दिया जाये. तिमिर कांत भादुड़ी को डैम एंव गेट रुपांकंण के अलावा योजना एंव मॉनीटरिंग सेल, पटना, नंद कुमार झा को डैम सुरक्षा प्रकोष्ठ के अलावा बाढ़ नियंत्रण रुपांकण प्रमंडल, पटना, वीरेंद्र नारायण सिंह को समस्तीपुर के बाढ़ नियंत्रण अंचल के आलावा दरभंगा के बाढ़ नियंत्रण अंचल, विष्णुदेव पासवान को सहरसा नहर अंचल के अलावा पूर्वी कोसी तटबंध अंचल , अशोक कुमार चौधरी को मुजफ्फरपुर तिरहुत नहर अंचल के अलावा मुजफ्फरपुर के ही सचिव प्रावैधिक और सुधीर कुमार को मुजफ्फरपुर के गंडक काडा अंचल के अलावा उसी जिले के गंडक काडा अंचल-एक में अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










