तैयारी अधूरी : सांसत में परीक्षार्थी, अधर में भवष्यि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:34 PM
तैयारी अधूरी : सांसत में परीक्षार्थी, अधर में भविष्य मीरगंज. बेहतर कैरियर को लेकर संजीदा परीक्षा को लेकर तनाव में है. हो भी क्यों न, सुनहरे भविष्य का सपना संजो रहे छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम अभी तक आधा अधूरा पड़ा है और बोर्ड का फॉर्म भरने का काम शुरू हो गया. बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने […]
तैयारी अधूरी : सांसत में परीक्षार्थी, अधर में भविष्य मीरगंज. बेहतर कैरियर को लेकर संजीदा परीक्षा को लेकर तनाव में है. हो भी क्यों न, सुनहरे भविष्य का सपना संजो रहे छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम अभी तक आधा अधूरा पड़ा है और बोर्ड का फॉर्म भरने का काम शुरू हो गया. बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक तथा इंटर की परीक्षा की तिथि तय कर परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है. चालू सत्र की पढ़ाई शिक्षकों की हड़ताल तथा विधानसभा चुनाव को लेकर काफी प्रभावित रही. सरकार ने अतिरिक्त कक्षाएं लेने की घोषणा की, पर यह योजना हवा हवाई होकर रह गयी. परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी, पर घट गया परीक्षा केंद्र साल-दर-साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों की संख्या तो बढ़ती रही, पर हथुआ अनुमंडल में परीक्षा केंद्रों की संख्या घटती गयी. मिसाल के तौर पर जहां मीरगंजनगर मे पूर्व में मैट्रिक के 10 तक परीक्षा केंद्र हुआ करते थे. बोर्ड के बदले नियमों के मुताबिक अब मात्र चार परीक्षा केंद्र ही बनाये जा रहे हैं. उनमें भी इसलामिया उर्दू एकेडमी को प्रतिबंधित किये जाने के बाद परीक्षा केंद्रों का संकट गहरा गया है. ठंड में ठिठुरेंगे परीक्षार्थी बिहार विद्यालय समिति ने इस बार जो परीक्षा का शिड्यूल तक किया है, उस समय ठंड चरम पर होगी. ऐसे में कांपते हाथों से पूरी परीक्षा देनेवाले छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ेगा. खास कर गरीब परीक्षार्थियों को घर से आकर – जाकर परीक्षा देने की चिंता अभी से सताने लगी है. यदि परीक्षार्थी समय पर आने के लिए डेरे की तलाश करते हैं, तो रहने-खाने के चक्कर में परिजनों पर आर्थिक बोझ का बढ़ना तय है. क्या कहते है डीइओपरीक्षार्थियों का सिलेबस पूरा करने को लेकर अतिरिक्त कक्षाएं चलाये जाने का निर्देश सभी विद्यालयों को दिया गया है. बचे समय में पाठ्यक्रम पूरा हो जाने से काफी राहत मिलेगी. छात्र-छात्राआें को भी अभी से कड़ी मेहनत के लिए जुट जाना होगा. अशोक कुमार, डीइओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










