नये साल में हाइस्कूलों में 60 दिन अवकाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:34 PM
नये साल में हाइस्कूलों में 60 दिन अवकाश बिहार माध्यमिक शिक्षा ने जारी की अवकाश की सूची 24 मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश संवाददाता, गोपालगंज नये साल में हाइस्कूल और प्लस – टू स्कूलों में 60 दिनों का अवकाश रहेगा. बिहार माध्यमिक शिक्षा ने राजकीयकृत एवं परियोजना उच्च विद्यालयों के लिए अवकाश की […]
नये साल में हाइस्कूलों में 60 दिन अवकाश बिहार माध्यमिक शिक्षा ने जारी की अवकाश की सूची 24 मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश संवाददाता, गोपालगंज नये साल में हाइस्कूल और प्लस – टू स्कूलों में 60 दिनों का अवकाश रहेगा. बिहार माध्यमिक शिक्षा ने राजकीयकृत एवं परियोजना उच्च विद्यालयों के लिए अवकाश की सूचना जारी कर दी है. इस बार जनवरी में चार दिन अवकाश, तो फरवरी में दो दिन ही अवकाश रहेगा. मार्च में होली के लिए 23 व 24 दो दिन अवकाश रहेगा. सबसे अधिक छुट्टी मई-जून में मिलेगी. ग्रीष्मावकाश के लिए 24 मई से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे. दुर्गापूजा के लिए सात अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा. नवंबर में छठपूजा के लिए पांच नवंबर से सात तक अवकाश रहेगा. पूरा शिड्यूल माध्यमिक शिक्षा ने जारी किया है. इसकी जानकारी बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ गोपालगंज के तदर्थ समिति के सदस्य आशुतोष कुमार मिश्र ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










