स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2019 के चुनाव की तैयारी में जुटने की ली शपथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 6:46 PM

विज्ञापन

स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2019 के चुनाव की तैयारी में जुटने की ली शपथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया 131वां स्थापना दिवस समारोहप्रदेश अध्यक्ष ने अगला लोकसभा चुनाव तैयारी में लगने का किया आह्वान संवाददाता,पटनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 131वां स्थापना दिवस समारोह सदाकत आश्रम में मनाया गया. स्थापना दिवस के साथ कांग्रेस सेवादल […]

विज्ञापन

स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2019 के चुनाव की तैयारी में जुटने की ली शपथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया 131वां स्थापना दिवस समारोहप्रदेश अध्यक्ष ने अगला लोकसभा चुनाव तैयारी में लगने का किया आह्वान संवाददाता,पटनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 131वां स्थापना दिवस समारोह सदाकत आश्रम में मनाया गया. स्थापना दिवस के साथ कांग्रेस सेवादल का 93वां दल दिवस भी समारोहपूर्वक मना. इस मौके पर पार्टी का नया ध्वज फहराने के साथ कांग्रेसजनों को शपथ दिलायी गयी. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा व आइटी मंत्री डा़ अशोक चौधरी को कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सलामी दी. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा़ अशोक चौधरी ने कांग्रेस सेवादल को कांग्रेस का नया ध्वज प्रदान किया व उपस्थित कांग्रेसजनों को शपथ दिलायी. कांग्रेसजनों ने शपथ लिया कि’ मैं कांग्रेस सेवादल का स्वयंसेवक होने के नाते सच्चाई के साथ यह प्रतिज्ञा कर रहा हूं कि मैं कांग्रेस सेवादल में रह कर कांग्रेस की नीति और आदेशों के अनुसार अपनी-अपनी पूर्ण शक्ति से देश और देशवासियों का सेवा करूंगा. मैं जिन अधिकारियों की अधीनता में रहूंगा उनके आज्ञाओं तथा कांग्रेस संवा दल द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियमों और व्यवस्थाओं का सर्वथा पालन करूंगा. कांग्रेस स्वयंसेवक होने के नाते मेरा यह कर्तव्य है कि मैं अपने शरीर, सबल, बुद्धि, सचेत और मन पवित्र रखूं.’समारोह में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं सेवादल के स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए डा़ अशोक चौधरी ने कहा कि हम ऐसे राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ता हैं, जिसने न सिर्फ अपने छह दशकों से सत्य व अहिंसात्मक संघर्ष से देश को आजादी दिलायी. देश की विविधताओं को संजोते हुए एकता, अखंडता, संप्रभुता व समरसता को अक्षुण रखने में कामयाबी हासिल की. उन्होंने कहा कि देश आज 21वीं सदी की ओर है. हमारी सामाजिक, आर्थिक व भौतिक अवस्था विश्वस्तरीय मानकों के संग है. मनरेगा व इंदिरा आवास के माध्यम से समाज के दबे कुचले, पिछड़े समाज को राज्य व राष्ट्र की धारा के संग जोड़ने का काम किया. गांधी के ग्रामस्वराज की कल्पना को साकार किया. चौधरी ने कहा कि देश में असहिष्णुता का माहौल है. देश की सत्ता दक्षिणपंथी, विघटनकारी, फिरकापरस्त ताकतों के हाथ में है. हमारा कर्त्तव्य है कि हम देश में शांति व सद्भाव बहाल कर अमन के माहौल को पुख्ता करें. स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं को याद किया गया. लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वे अभी से 2019 के लोक सभा चुनाव की तैयारी में लग जायें. पंचायत व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने महागंठबंधन को अपार जनसमर्थन दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों व कार्यक्रमों पर समझौता नहीं करेगी.समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव व बिहार प्रभारी परेश धनानी, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानन्द सिंह, मंत्री डा मदन मोहन झा व अब्दुल जलील मस्तान,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, विधायक अमिता भूषण, भावना झा व डा़ शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा व कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, डा़ हरखु झा, लाल बाबू लाल, जगन्नाथ प्रसाद राय, सुबोध कुमार, शकीलुर रहमान, सिन्हा, प्रो़ अंबुज किशोर झा, एच के वर्मा, विनोद कुमार सिंह यादव, सुमन कुमार मल्लिक, राजेश राठौड़, शरबत जहां फातमा, कौकब कादरी, उदय शर्मा,डा़ वीणा कर्ण, मोनी देवी पासवान,शरीफ रंगरेज, वकील चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन