अब अफसरों से विकास कार्य नहीं, बल्कि शराब बेचवायेगी सरकार : रालोसपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 8:12 PM
अब अफसरों से विकास कार्य नहीं, बल्कि शराब बेचवायेगी सरकार : रालोसपा पटना. बिहार सरकार अब अफसरों से विकास कार्य नहीं करायेगी, बल्कि शराब बेचवायेगी. पूर्ण शराबबंदी की घोषणा से मुकर कर नीतीश सरकार ने बिहारवासियों के अरमानों पर पानी फेर दिया है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी न कराने के सरकार के उक्त निर्णय पर […]
अब अफसरों से विकास कार्य नहीं, बल्कि शराब बेचवायेगी सरकार : रालोसपा पटना. बिहार सरकार अब अफसरों से विकास कार्य नहीं करायेगी, बल्कि शराब बेचवायेगी. पूर्ण शराबबंदी की घोषणा से मुकर कर नीतीश सरकार ने बिहारवासियों के अरमानों पर पानी फेर दिया है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी न कराने के सरकार के उक्त निर्णय पर गुरुवार को रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार सिंह नें तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि शराबबंदी के मामले में ही नीतीश सरकार अपने निश्चय से वादा खिलाफी कर गयी. उनके सात निश्चयों में एक पूर्ण शराबबंदी भी थी. उन्होंने कहा है कि सूबे में विधि व्यवस्था की स्थिति भी समाप्ति की ओर है. बिहार एक बार फिर 15 वर्ष पुरानी स्थिति में पहुंच गया है. आज आम जनता अपराध और भ्रष्टाचार से कराह रही है. उन्होंने कहा है कि रालोसपा अपराध व भ्रष्टाचार नियंत्रण की मांग को ले कर आंदोलन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










