खेतों में आयेगी हरियाली, किसानों में खुशहाली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 6:22 PM

विज्ञापन

खेतों में आयेगी हरियाली, किसानों में खुशहालीप्रोत्साहन. खालगांव के किसानों को मिलेगा विशेष अनुदान, बीएचयू में मिलेगा प्रशिक्षण सब्जी की खेती के लिए किये जायेंगे नये प्रयोगकृषि वैज्ञानिकों की टीम करेगी जांचसब्जी की खेती से किसानों ने बदल दी है गांव की तसवीरप्रभात इंपैक्टनोट : 21 दिसंबर को छपी खबर पेज चार पर (सब्जियों ने […]

विज्ञापन

खेतों में आयेगी हरियाली, किसानों में खुशहालीप्रोत्साहन. खालगांव के किसानों को मिलेगा विशेष अनुदान, बीएचयू में मिलेगा प्रशिक्षण सब्जी की खेती के लिए किये जायेंगे नये प्रयोगकृषि वैज्ञानिकों की टीम करेगी जांचसब्जी की खेती से किसानों ने बदल दी है गांव की तसवीरप्रभात इंपैक्टनोट : 21 दिसंबर को छपी खबर पेज चार पर (सब्जियों ने संवारी खालगांव की तकदीर) का पीडीएफ फाइल लगाना है. फोटो – 7कृषि विभाग ने खालगांव को सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में मॉडल बनाने की कवायद शुरू कर दी है. प्रभात खबर में खबर छपने के बाद विभाग ने वहां के किसानों को सब्जी के और बेहतर उत्पादन के लिए विशेष अनुदान एवं अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. कृषि विभाग की इस पहल के बाद सब्जी की खेती नहीं करनेवालेे किसानों ने भी अब सब्जी उत्पादन करने की ठान ली है. संवाददाता, पंचदेवरीप्रखंड क्षेत्र के खालगांव के किसानों को सब्जी की खेती के लिए कृषि विभाग अब विशेष अनुदान देगा. उन्हें सब्जी की खेती के लिए आवश्यक उपकरण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. साथ ही वहां के किसानों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. 21 दिसंबर को प्रभात खबर में खालगांव के किसानों की उपलब्धियां तथा वहां की जानेवाली सब्जी की बेहतर खेती की खबर छपने के बाद कृषि विभाग ने पहल शुरू कर दी है. सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में यहां के किसानों ने जिला स्तर पर अपनी पहचान बनायी है. यहां आलू, गोभी, टमाटर, धनिया, नेनुआ, बैगन आदि सब्जियों की खेती व्यापक स्तर पर की जा रही है. कृषि विभाग यहां सब्जी की खेती के लिए नये प्रयोग करने की तैयारी में जुट गया है. जांच के लिए कृषि वैज्ञानिकों की टीम गठितखालगांव की उपजाऊ मिट्टी एवं सब्जियों की जांच के लिए कृषि विभाग द्वारा कृषि वैज्ञानिक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है. जांच के बाद यह टीम वहां के किसानों को और बेहतर सब्जी की खेती करने के लिए प्रशिक्षण देगी. जरूरत पड़ने पर वहां के चयनित किसानों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण दिलाया जायेगा. हालांकि इससे पूर्व इस गांव के कुछ किसान बीएचयू से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जिनकी सब्जी की खेती की चर्चा आज पूरे इलाके में हो रही है. किये जायेंगे नये प्रयोगकृषि विभाग खालगांव में सब्जी की खेती के लिए नये प्रयोग करने की तैयारी में है. कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद वहां के किसानों से मशरूम, सोयाबीन आदि सब्जियों की खेती भी करायी जायेगी, जिसकी खेती यहां के किसान पहले नहीं करते थे. अब उन्हें नयी सब्जियों के उत्पादन के तौर-तरीके भी सिखाये जायेंगे. इसके लिए विभाग की तरफ से उन्हें आवश्यक उपकरणों के साथ-साथ हर सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी. यहां तक की किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग अनुदान भी देगा. क्या कहते हैं कृषि पदाधिकारीफोटो- 8जहां भी किसान अच्छा कर रहे हैं, कृषि विभाग उनकी सहायता कर रही है. खालगांव के किसान सराहनीय काम कर रहे हैं. कृषि विभाग हमेशा उनके साथ है. उन्हें सब्जी की खेती के लिए आवश्यक हर सुविधाएं विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जायेंगी. डॉ वेद नारायण सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन