किसी ने पंप सेट, तो किसी ने खरीदा ट्रैक्टर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 6:22 PM

विज्ञापन

किसी ने पंप सेट, तो किसी ने खरीदा ट्रैक्टर कृषि मेले में हुई 1.5 करोड़ रुपये की बिक्री चार हजार से अधिक किसानों ने की खरीदारी दो दिवसीय मेले का हुआ समापन फोटो नं-12संवाददाता, गोपालगंजदो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले का समापन गुरुवार को हो गया. जिला कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित इस मेले […]

विज्ञापन

किसी ने पंप सेट, तो किसी ने खरीदा ट्रैक्टर कृषि मेले में हुई 1.5 करोड़ रुपये की बिक्री चार हजार से अधिक किसानों ने की खरीदारी दो दिवसीय मेले का हुआ समापन फोटो नं-12संवाददाता, गोपालगंजदो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले का समापन गुरुवार को हो गया. जिला कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में किसानों ने जम कर यंत्रों की खरीदारी की. दो दिनों तक चले इस मेले में खरीदारी को लेकर किसानों की भीड़ उमड़ी रही. मेले में सात हजार से अधिक किसानों ने शिरकत की. किसी ने पंप सेट, तो किसी ने ट्रैक्टर खरीदी. सर्वाधिक बिक्री डिलिवरी पाइप की हुई. मेले में किसानों ने रोटावेटर, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, पैडीथ्रेसर के अलावा चारा कल, बोरॉन, जिंक की भी खरीदारी की. कृषि यंत्रों के अलावा किसानों ने फूल और फल के पौधे भी खरीदे. मेले में अनुमानित 1.5 करोड़ रुपये की बिक्री हुई. इसके एवज में विभाग ने 80 लाख रुपये अनुदान देने की उम्मीद जतायी है. रबी अभियान के अंतर्गत लगनेवाले पहले मेले में पूर्णत: असफल रहा कृषि विभाग इस मेले को लेकर उत्साहित दिखा. अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले एक और मेले का आयोजन करना बाकी है. एक नजर में बिक्री एवं यंत्र यंत्र संख्या पंप सेट 80ट्रैक्टर 5रोटावेटर 45कल्टीवेटर 12डिस्क हैरो 18पैडीथ्रेसर 10डिलिवरी पाइप 600 बंडल चारा कल 80स्ट्रारिपर 02रिपर कंबाइडर 03क्या कहते हैं कृषि पदाधिकारी मेले में किसानों ने उम्मीद से ज्यादा खरीदारी की है. किसानों की जागरूकता से ऐसा लग रहा है कि जिला कृषि के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा.डॉ वेद नारायण सिंहकृषि पदाधिकारी, गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन