स्वास्थ्य शिविर में हुआ पांच सौ मरीजों का मुफ्त इलाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 6:22 PM
स्वास्थ्य शिविर में हुआ पांच सौ मरीजों का मुफ्त इलाजसुमेधा देवी की पुण्यतिथि पर शिविर का आयोजन एक दर्जन डॉक्टरों ने दी अपनी सेवा फोटो नं-13संवाददाता, कुचायकोट गुरुवार को बरनइया गोकुल प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में लोगों की भीड़ थी. कोई आंख का इलाज करा रहा था, तो कोई पेट का, कहीं दवाइयां बांटी जा […]
स्वास्थ्य शिविर में हुआ पांच सौ मरीजों का मुफ्त इलाजसुमेधा देवी की पुण्यतिथि पर शिविर का आयोजन एक दर्जन डॉक्टरों ने दी अपनी सेवा फोटो नं-13संवाददाता, कुचायकोट गुरुवार को बरनइया गोकुल प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में लोगों की भीड़ थी. कोई आंख का इलाज करा रहा था, तो कोई पेट का, कहीं दवाइयां बांटी जा रही थी, तो कहीं ऑपरेशन के लिए सलाह दिया जा रहा था. सब कुछ मुफ्त हो रहा था और इलाज करानेवाले सभी के जुबान पर दुआएं निकल रही थी. यह नजारा था स्वास्थ्य शिविर में जहां पांच सौ मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया. सुमेधा देवी की चौथी पुण्यतिथि पर डॉ नागेंद्र दूबे के द्वारा गुरुवार को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ दृष्टि पाठक, मुकेश पांडेय, उमेश प्रधान, अशोक पांडेय द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मरीजों के इलाज से पूर्व सुमेधा देवी की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया. स्वास्थ्य शिविर में डॉ एलबी यादव, विशाल कुमार, डॉ विनोद कुमार पांडेय, डॉ उपेंद्र पांडेय, डॉ माधुरी लता, डॉ संदीप कुमार, डॉ देवेंद्र पांडेय, डॉ केके गुप्ता, डॉ रितेश कुमार, डॉ श्रीप्रकाश जायसवाल, डॉ राहुल कुमार, डॉ वंदना शर्मा ने मरीजों का इलाज किया. वहीं, रोटरी आई हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क आंख के ऑपरेशन के लिए 20 मरीजों को चिह्नित किया गया. शिविर में आये सभी मरीजों के इलाज के साथ मुफ्त दवाइयां बांटी गयी. देर शाम तक इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










