राजद के पंचायत स्तर पर संगठनात्मक चुनाव कल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 9:47 PM
राजद के पंचायत स्तर पर संगठनात्मक चुनाव कलचुनाव के लिए जिलों को भेजी गयी सदस्यों की सूचीसंवाददाता, पटनाराजद के पंचायत स्तर पर संगठनात्मक चुनाव शुक्रवार काे होगा. इसके लिए सभी जिलों को वोटरलिस्ट के रूप में सदस्यों की सूची भेजी जा रही है. पूरे राज्य में एक ही शुक्रवार को चुनाव के लिए पार्टी ने […]
राजद के पंचायत स्तर पर संगठनात्मक चुनाव कलचुनाव के लिए जिलों को भेजी गयी सदस्यों की सूचीसंवाददाता, पटनाराजद के पंचायत स्तर पर संगठनात्मक चुनाव शुक्रवार काे होगा. इसके लिए सभी जिलों को वोटरलिस्ट के रूप में सदस्यों की सूची भेजी जा रही है. पूरे राज्य में एक ही शुक्रवार को चुनाव के लिए पार्टी ने पार्टी नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी है. पार्टी के प्रवक्ता और राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि अधिकांश जिलों को सदस्यों की सूची दे दी गयी है. जिन जिलों को सदस्यों की सूची नहीं मिली है, वहां विशेष इंतजाम कर गुरुवार को सूची उपलब्ध कराया जायेगा. गुरुवार को सदस्यों की सूची सौंपने का काम जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि पंचायत में राजद का अध्यक्ष समेत एक सौ सदस्यों पर सात की कमेटी बनेगी. प्रखंड स्तर पर चुनाव के लिए पंचायत के अध्यक्ष और प्रति एक सौ सदस्यों पर दो डेलिगेट का चुनाव किया जायेगा. पंचायतों से चुने गये इन सदस्यों को द्वारा प्रखंड स्तर पर कमेटी का गठन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि राज्य के सभी पंचायतों में राजद की कमेटी बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










