काउंटर से मिलने लगा जाति, निवास, आय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 6:40 PM
काउंटर से मिलने लगा जाति, निवास, आय गोपालगंज. आरटीपीएस काउंटर पर प्रमाणपत्र बनाये जाने की स्थिति बेहतर हो गयी है. वहीं, पेंशन के आवेदनों के निष्पादन को लेकर बुजुर्गों में उम्मीद जगी है. आरटीपीएस काउंटरों पर लगभग सात हजार पेंशन आवेदन लंबित थे. 12 सौ जाति, निवास, आय, भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र एवं दाखिल-खारिज के मामले […]
काउंटर से मिलने लगा जाति, निवास, आय गोपालगंज. आरटीपीएस काउंटर पर प्रमाणपत्र बनाये जाने की स्थिति बेहतर हो गयी है. वहीं, पेंशन के आवेदनों के निष्पादन को लेकर बुजुर्गों में उम्मीद जगी है. आरटीपीएस काउंटरों पर लगभग सात हजार पेंशन आवेदन लंबित थे. 12 सौ जाति, निवास, आय, भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र एवं दाखिल-खारिज के मामले लंबित थे. बड़ी संख्या में लंबित आवेदनों को देखते डीएम राहुल कुमार ने बैठक के दौरान सभी अंचल पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी. इसके बाद लंबित आवेदनों का निष्पादन त्वरित गति से किया गया. महीनों से परेशान आवेदकों को भी प्रमाणपत्र मिलने लगा. बीडीओ के द्वारा भी आरटीपीएस काउंटरों के माध्यम से प्राप्त पेंशन आवेदनों की जांच कर उसे निबटाये जाने का कार्य तेजी से चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










