हाइवे का नर्मिाण अधूरा, फिर पलटा ट्रक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 6:25 PM

विज्ञापन

हाइवे का निर्माण अधूरा, फिर पलटा ट्रक सीवान- गोपालगंज एनएच 85 पर थावे के पास भूसा लदा ट्रक पलटा हादसे के दौरान चालक और खलासी ने कूद कर बचायी जान फोटो न. 2 थावे. सीवान-गोपालगंज एनएच 85 के अधूरा निर्माण का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है. शीतलहर और कुहरे के कारण आये […]

विज्ञापन

हाइवे का निर्माण अधूरा, फिर पलटा ट्रक सीवान- गोपालगंज एनएच 85 पर थावे के पास भूसा लदा ट्रक पलटा हादसे के दौरान चालक और खलासी ने कूद कर बचायी जान फोटो न. 2 थावे. सीवान-गोपालगंज एनएच 85 के अधूरा निर्माण का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है. शीतलहर और कुहरे के कारण आये दिन इस हाइवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. शनिवार की रात थाने के समीप भूसा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक और खलासी ने कूद कर अपनी जान बचायी. दरअसल सीवान – गोपालगंज हाइवे का चौड़ीकरण के लिए सरकार ने संवेदक को टेंडर दिया. संवेदक ने आधा-अधूरा काम कर सड़क को छोड़ दिया. हाइवे की दोनों तरफ चौड़ीकरण के लिए गड्ढा खुदाई कर छोड़ दिये जाने से वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. विजयीपुर से भूसा लेकर ट्रक गोपालगंज के लिए शनिवार को चला था. रास्ते में थावे के पास सड़क के किनारे गड्ढा होने की जानकारी नहीं थी. शीतलहर और कुहासे के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन