एएनएम के बेटे ने दर्ज करायी तोड़फोड़ की प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 6:25 PM
एएनएम के बेटे ने दर्ज करायी तोड़फोड़ की प्राथमिकी लोगों पर लगाया दवा दुकान में घुस कर रुपये लूटने का आरोप थावे पीएचसी में बंध्याकरण के दौरान हुई थी महिला की मौत संवाददाता, थावे थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की निलंबित एएनएम के पुत्र ने आवासीय मकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज […]
एएनएम के बेटे ने दर्ज करायी तोड़फोड़ की प्राथमिकी लोगों पर लगाया दवा दुकान में घुस कर रुपये लूटने का आरोप थावे पीएचसी में बंध्याकरण के दौरान हुई थी महिला की मौत संवाददाता, थावे थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की निलंबित एएनएम के पुत्र ने आवासीय मकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने तीसरे दिन मामले की जांच करने के बाद एफआइआर दर्ज कर ली है. इसमें आठ लोगों को नामजद, जबिक 25 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. एएनएम गीता देवी के पुत्र अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि थावे स्थित आवासीय मकान में दवा की दुकान है. 17 दिसंबर की रात दुकान पर कुछ लोग पहुंच कर हंगामा करने लगे. दुकान और आवासीय मकान में घुस कर तोड़फोड़ की गयी. दुकान में बिक्री दस हजार रुपये लूट लिये गये. दुकानदार ने कहा कि थावे के सुनील पांडेय, अनिल पांडेय, शंकर पांडेय, भिखारी पांडेय, ठोकल पांडेय, तुमन पांडेय, कंतूरी पांडेय और विनोद पांडेय के अलावा 25 अज्ञात लोगों ने मिल कर पूरी घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










