महात्मा गांधी सेतु के दोनों ओर डेढ़ साल में पीपा पुल बन कर होगा तैयार

Updated:
विज्ञापन

महात्मा गांधी सेतु के दोनों ओर डेढ़ साल में पीपा पुल बन कर होगा तैयारनिदेशक बोर्ड ने सृष्टि डेवलपर्स को दी निर्माण की अनुमतिपश्चिम चंपारण में गंडक नदी में बनेगा पीपा पुलबेलसंड-मीना पथ में बागमती नदी में बनेगा आरसीसी पुलसंवाददाता,पटनामहात्मा गांधी सेतु के दोनों साइड अप व डाउन स्ट्रीम में पीपा पुल बनाने का रास्ता […]

विज्ञापन

महात्मा गांधी सेतु के दोनों ओर डेढ़ साल में पीपा पुल बन कर होगा तैयारनिदेशक बोर्ड ने सृष्टि डेवलपर्स को दी निर्माण की अनुमतिपश्चिम चंपारण में गंडक नदी में बनेगा पीपा पुलबेलसंड-मीना पथ में बागमती नदी में बनेगा आरसीसी पुलसंवाददाता,पटनामहात्मा गांधी सेतु के दोनों साइड अप व डाउन स्ट्रीम में पीपा पुल बनाने का रास्ता साफ हो गया है. पुल निर्माण निगम की निदेशक बोर्ड ने पीपा पुल बनाने वाली एजेंसी सृष्टि डेवलपर्स को अनुमति दे दी है. निदेशक बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद एजेंसी द्वारा पीपा पुल बनाने की प्रक्रिया 15 दिनों में शुरू होगी. एजेंसी को डेढ़ साल में पीपा पुल तैयार करना है. पीपा पुल के निर्माण में 89 करोड़ खर्च होगा. पीपा पुल बनानेवाली एजेंसी को पांच साल तक उसका मेंटेनेंस करना होगा. महात्मा गांधी सेतु के समीप बननेवाले पीपा पुल के निर्माण के लिए निकाले गये टेंडर में एकमात्र कंपनी के शामिल होने के कारण मामला अटका हुआ था. सिंगल टेंडर के भाग लेने के कारण निदेशक बोर्ड से अनुमति आवश्यक था. सरकार ने महात्मा गांधी सेतु पर जाम की समस्या को लेकर पीपा पुल निर्माण करने का लिया. महात्मा गांधी सेतु के दोनों ओर छोटे वाहन के आवागमन के लिए पीपा पुल तैयार होगा. महात्मा गांधी सेतु के पूरब साइड बनने वाले पीपा पुल से होकर लोग हाजीपुर साइड से आयेंगे. जबकि महात्मा गांधी सेतु से पश्चिमी साइड बनने वाले पीपा पुल से पटना से हाजीपुर की ओर जाना होगा. महात्मा गांधी सेतु के दोनों ओर गंगा नदी में डेढ़-डेढ़ किलोमीटर का पीपा पुल तैयार होगा. इसके बाद पटना व हाजीपुर दोनों साइड एप्रोच रोड तैयार कर कनेक्टिविटी दी जायेगी. पीपा पुल के निर्माण सहित उसका मेंटेनेंस व एप्रोच रोड के निर्माण पर 89 करोड़ खर्च होगा. पुल बनाने में लगेगा 246 पीपा महात्मा गांधी सेतु के अप व डाउन स्ट्रीम में बनने वाले पीपा पुल बनाने में 246 पीपा लगेगा. गंगा नदी में बनने वाले पुल की दूरी डेढ़-डेढ़ किलोमीटर होगी. इसके बाद पीपा पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड बना कर आवागमन सुगम किया जायेगा. डेढ़ साल में पीपा पुल तैयार करना है. पश्चिम चंपारण में बनेगा पीपा पुलपश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी बूचहा धार व जगीराहा धार के बीच पीपा पुल बनेगा. पीपा पुल बनाने का काम सृष्टि डेवलपर्स को मिला है. 800 मीटर वाले पीपा पुल के निर्माण में 41 करोड़ खर्च होगा. पुल निर्माण निगम की निदेशक बोर्ड ने अनुमति दी है. बागमती नदी में बनेगा आरसीसी पुल पुल निर्माण निगम ने सीतामढ़ी जिला के बेलसंड-मीना पथ में बागमती नदी में चंदौली के समीप आरसीसी पुल का निर्माण करायेगी. पुल के निर्माण के लिए तुषार कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिम्मा मिला है. आरसीसी पुल के निर्माण में 70 करोड़ खर्च होगा. पीपा पुल व आरसीसी पुल निर्माण के लिए चंयनित कंपनी को काम हैंड ओवर किया जायेगा. इसके बाद पंद्रह दिनों में सारी प्रक्रिया पूरी कर कंपनी निर्माण काम शुरू करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन