नप अध्यक्ष के खिलाफ वार्ड पार्षद लायेंगे अवश्विास प्रस्ताव
नप अध्यक्ष के खिलाफ वार्ड पार्षद लायेंगे अविश्वास प्रस्ताव हथुआ. मीरगंज नगर पंचायत में विकास व सफाई कार्य नहीं होने का जिम्मेवार नगर अध्यक्ष विंध्याचल कुमार तथा कार्यपालक पदाधिकारी कुमकुम श्रीवास्तव को 12 वार्ड पार्षदों ने ठहराया. इसको लेकर बदरजीमी में वार्ड पार्षद संगीता देवी के आवास पर बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व नगर […]
नप अध्यक्ष के खिलाफ वार्ड पार्षद लायेंगे अविश्वास प्रस्ताव हथुआ. मीरगंज नगर पंचायत में विकास व सफाई कार्य नहीं होने का जिम्मेवार नगर अध्यक्ष विंध्याचल कुमार तथा कार्यपालक पदाधिकारी कुमकुम श्रीवास्तव को 12 वार्ड पार्षदों ने ठहराया. इसको लेकर बदरजीमी में वार्ड पार्षद संगीता देवी के आवास पर बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष मोहन चौरसिया ने की. बैठक में नगर पंचायत में सफाई व विकास कार्य नहीं होने से लोगों की परेशानी को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही नगर अध्यक्ष व कार्यपालक अधिकारी की मनमानी से नाराज 12 वार्ड पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि स्थिति यही रही, तो नगर अध्यक्ष के खिलाफ वार्ड पार्षद एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव लायेंगे. वार्ड पार्षद मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मीरगंज की सफाई सुस्त पड़ गयी है, जिससे नगरवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि समस्या को लेकर नप अध्यक्ष तथा कार्यपालक पदाधिकारी अंजान बने हुए हैं. बैठक में धनंजय यादव, पवन कुमार, अनिता देवी, पूजा देवी, सरिता देवी, मोहन प्रसाद, ताराचंद्र प्रसाद गुप्ता, महलुदन खातून आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










