बेटे के लिए पत्नी की बलि की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : तांत्रिक के कहने पर बेटे की चाहत में पति अपनी पत्नी की बलि देने की तैयारी में था. उसे तीन दिनों तक एक कमरे में कैद कर बलि के मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा था. इस बीच महिला कैद किये गये कमरा से भाग कर किसी तरह महिला हेल्प लाइन कोषांग पहुंच […]

विज्ञापन

गोपालगंज : तांत्रिक के कहने पर बेटे की चाहत में पति अपनी पत्नी की बलि देने की तैयारी में था. उसे तीन दिनों तक एक कमरे में कैद कर बलि के मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा था. इस बीच महिला कैद किये गये कमरा से भाग कर किसी तरह महिला हेल्प लाइन कोषांग पहुंच गयी, जहां पीडि़त महिला ने सनसनीखेज खुलासा किया,

तो अधिकारी अवाक रह गये. तत्काल पुलिस के वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गयी तथा महिला को अल्पावासगृह में पुलिस सुरक्षा के बीच रखा गया. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गयी है. बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की रहनेवाली इंदू देवी की शादी 14 वर्ष पहले अमरजीत यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद एक पर एक सात बेटियां जन्म लीं. अमरजीत यादव बेटे की चाहत में पड़ोस के गांव के एक तांत्रिक के संपर्क में आ गया.

वह तांत्रिक ने स्पष्ट किया कि जब तक नरबलि नहीं दोगे तब तक बेटा नहीं होगा. नरबलि देने के लिए तांत्रिक ने उसकी पत्नी को ही बता दिया. तांत्रिक के बताये के अनुरूप ग्रह नक्षत्र देख कर गत नौ दिसंबर की आधी रात में अमरजीत अपने भाई ब्रज लाल यादव के साथ इंदू को उठा कर एक अज्ञात स्थान पर ले शेष पेज 17 पर

बेटे के लिए पत्नी…
जाकर कमरा में बंद कर दिया. 15 दिसंबर की रात एक बजे बलि देने की तैयारी पति के तरफ से की गयी थी. इस बीच महिला को समय समय पर खाना और पानी उलब्ध कराया जाता था. लेकिन, महिला को इसकी जानकारी योजना बनाने के दौरान ही लग गयी थी. वह 15 दिसंबर की यसुबह में किसी तरह कमरा से बाहर निकलने में सफलता पा ली. बाहर निकल कर काफी देर तक उधेड़ बुन में लगी थी, तभी बाइक से जा रहे युवक को देख उसने रोका. युवक ने उसे गोपालगंज पहुंचा दिया. युवक की सलाह पर वह महिला हेल्प लाइन में पहुंच कर परियोजना निदेशक नाजिया मुमताज के समक्ष फफक कर पूरी घटना सुनायी. पुलिस के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर इस मामले में कार्रवाई शुरू की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन