डीएम ने जेल प्रशासन से पूरे मामले की तलब की रिपोर्ट
गोपालगंज : चनावे स्थित गोपालगंज जेल से जमानत पर सतीश पांडेय के रिहा होकर बाहर निकलने के दौरान हजारों की संख्या में प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों के जमा होने के मामले में डीएम राहुल कुमार ने जेल प्रशासन से तत्काल रिपोर्ट तलब किया है. जेल के प्रतिबंधित क्षेत्र में आखिर कैसे इतने लोग प्रवेश किये, […]
गोपालगंज : चनावे स्थित गोपालगंज जेल से जमानत पर सतीश पांडेय के रिहा होकर बाहर निकलने के दौरान हजारों की संख्या में प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों के जमा होने के मामले में डीएम राहुल कुमार ने जेल प्रशासन से तत्काल रिपोर्ट तलब किया है. जेल के प्रतिबंधित क्षेत्र में आखिर कैसे इतने लोग प्रवेश किये, इसको लेकर रिपोर्ट मांगी गयी है. जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुटा है. प्रशासन को इसका अंदाजा भी नहीं था
कि सतीश पांडेय के जेल से निकलने पर इनके स्वागत में हजारों की संख्या में उत्साहित समर्थक जेल के मुख्य गेट तक पहुंच जायेंगे. बता दें कि सोमवार को जेल से छह साल के बाद बाहर निकलने पर सतीश पांडेय से मिलने एवं उनके स्वागत के लिए यूपी तथा बिहार के कई जिलों से हजारों की भीड़ पहुंची थी, जो ड्राॅप गेट को पार कर मुख्य गेट पर पहुंची, जहां सतीश पांडेय के निकलते ही माल्यापर्ण किया. इसके साथ ही जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय तथा सतीश पांडेय के समर्थक नारेबाजी करते रहे. इस बीच बैंड-बाजा के साथ उनको घर ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










