असैनिक कार्यों का हर हाल में 30 तक करें सामंजन

Updated:
विज्ञापन

असैनिक कार्यों का हर हाल में 30 तक करें सामंजन समयसीमा समाप्त होने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई संवाददाता, गोपालगंजविद्यालयों में चल रहे असैनिक कार्यों का सामंजन हर हालत में 30 दिसंबर तक सभी संबंधित प्रधानाध्यापक करना सुनिश्चित करेंगे. यह बात डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सूर्य नारायण ने कही.66 करोड़ राशि का सामंजन है अब तक बाकी […]

विज्ञापन

असैनिक कार्यों का हर हाल में 30 तक करें सामंजन समयसीमा समाप्त होने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई संवाददाता, गोपालगंजविद्यालयों में चल रहे असैनिक कार्यों का सामंजन हर हालत में 30 दिसंबर तक सभी संबंधित प्रधानाध्यापक करना सुनिश्चित करेंगे. यह बात डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सूर्य नारायण ने कही.66 करोड़ राशि का सामंजन है अब तक बाकी सर्वशिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में दी गयी विभिन्न योजनाओं के तहत राशि में अब तक 66 करोड़ की राशि संबंधित प्रधानाध्यापकों द्वारा सामंजित नहीं की जा सकी है. कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2014-15 तक सामंजन के लिए 312 करोड़ था, जिसमें 246 करोड़ राशि विद्यालय प्रधानाध्यापकों द्वारा सामंजित कर दी गयी है.राज्यस्तरीय टीम ने की थी समीक्षाराज्यस्तरीय टीम द्वारा सीवान में 11 दिसंबर को इसको लेकर समीक्षा की गयी थी, जिसमें डीपीओ सर्वशिक्षा सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे. राज्यस्तरीय टीम ने इसे गंभीरता से लिया तथा कई निर्देश भी दिये. इसके पूर्व संबंधित प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित कर डीपीओ ने सामंजन के लिए स्पष्ट आदेश दे दिया है.क्या कहते हैं अधिकारी लंबित राशि सामंजन को लेकर वैसे प्रधानाध्यापक जिनके यहां सामंजन अभी तक नहीं हो पाया है, उन्हें कई बार निर्देश दिया जा चुका है. बावजूद, सामंजन कार्य पूरा नहीं हो सका है. सामंजन से संबंधित विद्यालयों को 30 दिसंबर तक हर हालत में सामंजन कर इसकी सूचना जिला सर्वशिक्षा कार्यालय में देनी है. ससमय आदेश का अनुपालन नहीं करनेवाले प्रधानाध्यापकों पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जायेगी.सूर्य नारायण डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान, गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन