सुबह-शाम जारी रहेगा कुहरा, बढ़ेगी ठंड
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : हवा की रफ्तार थमने के बाद सुबह-शाम कुहरे का प्रकोप जारी रहेगा. ठंड भी बढ़ेगी. शुक्रवार को शहर के अधिकतम तापमान 22.1 से बढ़ कर 25 डिग्री रहा, तो न्यूनतम तापमान 12.8 से बढ़ कर 13 हो गया. दिन के 10 बजते ही चार दिनों के बाद सूर्य का दर्शन लोगों को हुआ. […]
विज्ञापन
गोपालगंज : हवा की रफ्तार थमने के बाद सुबह-शाम कुहरे का प्रकोप जारी रहेगा. ठंड भी बढ़ेगी. शुक्रवार को शहर के अधिकतम तापमान 22.1 से बढ़ कर 25 डिग्री रहा, तो न्यूनतम तापमान 12.8 से बढ़ कर 13 हो गया. दिन के 10 बजते ही चार दिनों के बाद सूर्य का दर्शन लोगों को हुआ. गुलाबी धूप का आनंद उठाने के लिए महिलाएं अपनी-अपनी छतों पर आ गयीं. बिछावन और कपड़ों को सूखाना शुरू हो गया. धूप के बावजूद शाम को ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का तो और भी बुरा हाल था.
झुग्गी-झोपड़ी में लोग अलाव के सहारे जिंदगी काटते नजर आये. गुरुवार की रात हवा की गति तेज होने से शुक्रवार की सुबह कुहरा कम रहा. दिन भर धूप-छांव की स्थिति बनी रही. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेयन की मानें, तो पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वा हवा के कारण कम हुआ है. पूर्वा हवा छह किमी की रफ्तार से चलता रहा. आर्द्रता 97.3 आंकी गयी.
आसमान में छाये रहेंगे बादल : मौसम कृषि वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 12-13 को पूर्वा हवा चलने की संभावना है. आसमान में हल्के बादल भी छाये रहेंगे. बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है. वहीं, 14 दिसंबर से लगातार तापमान में गिरावट आयेगी. न्यूनतम तापमान यथावत रहेगा.
रबी के लिए अनुकूल है मौसम:
सिपाया कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तापमान गिरने से गेहूं सहित दलहनी एवं तेलहनी फसलों को फायदा है. इसमें पौधों में नये कल्ले निकलेंगे, जिससे उत्पाद बढ़ने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










