बीडीओ की जांच में अस्पताल में दिखी कुव्यवस्था
बीडीओ की जांच में अस्पताल में दिखी कुव्यवस्था स्वास्थ्य प्रबंधक को लगायी फटकार बीइओ से मांगी वेतन भुगतान की रिपोर्ट डीजल अनुदान वितरित किये जाने का दिया निर्देश संवाददाता, पंचदेवरीपंचदेवरी बीडीओ बैजू कुमार मिश्रा ने गुरुवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल के प्रसव कक्ष में बेड पर चादर […]
बीडीओ की जांच में अस्पताल में दिखी कुव्यवस्था स्वास्थ्य प्रबंधक को लगायी फटकार बीइओ से मांगी वेतन भुगतान की रिपोर्ट डीजल अनुदान वितरित किये जाने का दिया निर्देश संवाददाता, पंचदेवरीपंचदेवरी बीडीओ बैजू कुमार मिश्रा ने गुरुवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल के प्रसव कक्ष में बेड पर चादर नहीं देख नाराजगी जतायी. उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधक को जम कर फटकार भी लगायी. बीडीओ के द्वारा अस्पताल की साफ-सफाई किये जाने को लेकर सख्त निर्देश दिया. उन्हाेंने कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई में किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. यह अंतिम मौका है, अब भी सुधार नहीं हुआ, तो कार्रवाई बाध्यता हो जायेगी. वहीं, उन्होंने बीआरसी में पहुंच कर बीइओ से शिक्षकों के वेतन भुगतान की अद्यतन रिपोर्ट की मांग की. ताकि, यह स्पष्ट हो सके कि कितने शिक्षकों का भुगतान हुआ है और कितना बाकी है. वहीं, उन्होंने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि डीजल अनुदान और बीज अनुदान की राशि शीघ्र किसानों के बीच वितरित करायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










