दहेज हत्या के आरोपित पति-पत्नी ने किया सरेंडर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे सास-ससुर ने बुधवार को पुलिस दबिश के कारण सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया गया. महिला की हत्या में उसका पति अब भी फरार है. बरौली थाने के मिर्जापुर गांव में हरेराम यादव की शादी रीना देवी […]
विज्ञापन
गोपालगंज : दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे सास-ससुर ने बुधवार को पुलिस दबिश के कारण सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया गया.
महिला की हत्या में उसका पति अब भी फरार है. बरौली थाने के मिर्जापुर गांव में हरेराम यादव की शादी रीना देवी के साथ 15 मई, 2014 को हुई थी. शादी के बाद दहेज में बाइक और अन्य सामान की मांग की गयी. मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की हत्या कर दी गयी थी.
पुलिस ने हत्याकांड के मामले में पति और सास-ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिनमें केदार यादव और मृतका की सास राम प्यारी देवी ने पुलिस की दबिश के कारण सरेंडर कर दिया. पति अब भी फरार है. पुलिस हरेराम यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










