गोपालगंज में पिकअप चालक को गोली मारकर एक लाख की लूट, गर्दन में लगी गोली, बाल-बाल बची जान
सांकेतिक तस्वीर
Gopalganj News: गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र में पिकअप चालक को गोली मारकर बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए. घायल चालक को देवरिया रेफर किया गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है.
Gopalganj News: (गौतम प्रसाद) गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. विजयीपुर-पगारा मुख्य पथ पर महेशपुर गांव के समीप अज्ञात चारपहिया वाहन सवार अपराधियों ने एक पिकअप चालक को गोली मारकर उसके पास मौजूद एक लाख रुपये नकद लूट लिए. गोली चालक की गर्दन में लगी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कंधे छापर गांव निवासी 26 वर्षीय शैनुल्लाह शेख पिता कमरुद्दीन शेख, के रूप में हुई है.
आम खरीदने के लिए लेकर जा रहा था एक लाख रुपये
घायल चालक ने बताया कि वह देवरिया से पिकअप वाहन लेकर बैकुंठपुर, विजयीपुर होते हुए सिवान जा रहा था. उसके पास आम खरीदने के लिए एक लाख रुपये नकद थे.
महेशपुर गांव के समीप सड़क पर बने ब्रेकर के पास पीछे से आ रही एक चारपहिया गाड़ी के सवार लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया. संदिग्ध गतिविधि देखकर चालक को शक हुआ और उसने वाहन मोड़कर वापस जाने का प्रयास किया.
गड्ढे में फंसी पिकअप, बदमाशों ने चला दी गोली
वाहन मोड़ने के दौरान पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई. इसी बीच चारपहिया वाहन से पांच-छह अपराधी उतरे और बिना कुछ कहे चालक पर गोली चला दी. गोली उसकी गर्दन के पिछले हिस्से में लगी, जिससे वह स्टीयरिंग पर ही गिर पड़ा.
मृत समझकर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
घायल चालक ने बताया कि गोली लगने के बाद अपराधियों ने उसे मृत समझ लिया और वाहन में रखा एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. कुछ देर बाद वह किसी तरह वाहन से बाहर निकला और पास स्थित काली मंदिर के समीप पहुंच गया. वहीं स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
गंभीर हालत में देवरिया रेफर
सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयीपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवरिया रेफर कर दिया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद विजयीपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.
घटना से लोगों में दहशत
अहले सुबह हुई इस गोलीकांड और लूट की घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










