विभागों की समीक्षा करने में नीतीश खुद सक्षम : संजय
विभागों की समीक्षा करने में नीतीश खुद सक्षम : संजय संवाददाता, पटना जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार को सत्ता जाने का इतना मलाल रहता है कि वो गाहे बगाहे अपनी इच्छा को जाहिर कर ही देते हैं. अब प्रेम कुमार चाहते है कि हर […]
विभागों की समीक्षा करने में नीतीश खुद सक्षम : संजय संवाददाता, पटना जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार को सत्ता जाने का इतना मलाल रहता है कि वो गाहे बगाहे अपनी इच्छा को जाहिर कर ही देते हैं. अब प्रेम कुमार चाहते है कि हर विभाग की समीक्षा में विपक्ष के लोग भी शामिल हों, तो कभी ऐसा नहीं हुआ है. नीतीश कुमार अपने विभागों की समीक्षा खुद करने में सक्षम हैं और उनसे बेहतर बिहार में विभागों की समीक्षा कोई नहीं कर सकता है. नीतीश कुमार पारदर्शिता के लिए ही जाने जाते हैं और उनकी पारदर्शिता पर आज तक किसी ने सवाल खड़ा नहीं किया है. नीतीश कुमार ने बिहार में विकास के साथ न्याय की जो मिसाल दी है उसका परिणाम है कि बिहार की जनता ने उन्हें एकबार फिर से सेवा का मौका दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता प्रेम कुमार बिहार सरकार से समीक्षा में शामिल होने की मांग तो कर रहे हैं, लेकिन अपने ही नेताओं के रवैये को नहीं देखते हैं. भाजपा नेता सुशील मोदी कहते हैं कि केंद्र के विशेष पैकेज के लिए विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति नहीं बननी चाहिए, ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए ना कि विशेष पैकेज को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा के मन में खोंट है और वो इसे पूरी तरह से बिहार को देने के मूड में नहीं है. आखिर सुशील मोदी को इस बात से क्यों एतराज है? विशेष पैकेज के लिए एक अनुश्रवण समिति बन जाती और सब कुछ पारदर्शी तरीके से हो जाता, लेकिन सुशील मोदी को अब इस बात को लेकर जलन हो रही है कि इस पैकेज से बिहार का विकास हो जायेगा. संजय सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा को साढ़े सात साल तक मौका मिला, लेकिन उन्होंने बिहार में ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे बिहार के लोग उन्हें पसंद कर सके. वहीं, नीतीश कुमार के कामों पर बिहार की जनता ने मुहर लगाया है. बिहार की जनता ने नीतीश कुमार में आस्था जताई है, उनके काम को और उनके विकास को गले लगाया है. बिहार में नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई थी, यहां बिहारी बनाम बाहरी की लडाई थी, जिसमें एक सच्चा बिहारी जीत गया, क्योंकि नीतीश कुमार ने सच्चे दिल से बिहार की सेवा की थी. नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से बिहार में आकर जुमलेबाजी की है उससे नाराज बिहार के लोगों ने भाजपा को नाकार दिया है. प्रेम कुमार को ये पता तो होगी ही नीतीश कुमार जो घोषणा करते है उसपर अमल भी करते हैं. प्राण जाये पर वचन ना जाये तर्ज पर नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार चलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










