पुण्यतिथि पर याद किये गये डॉ भीम राव आंबेडकर
पुण्यतिथि पर याद किये गये डाॅ भीम राव अांबेडकरराजकीय समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलिसंवाददाता, पटना डॉ भीमराव आंबेडकर के 60वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया है. उन्हें राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शत–शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने डॉ. […]
पुण्यतिथि पर याद किये गये डाॅ भीम राव अांबेडकरराजकीय समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलिसंवाददाता, पटना डॉ भीमराव आंबेडकर के 60वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया है. उन्हें राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शत–शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. पटना हाइकोर्ट के पास आयोजित राजकीय समारोह में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व की चर्चा की गयी और उनके सपनों का भारत बनाये जाने का संकल्प दोहराया गया. इस मौके पर अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला, नेता प्रतिपक्ष डॉ प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री संजय पासवान, महादलित आयोग के अध्यक्ष हुलेश मांझी, भोजपुरी अकादमी अध्यक्ष चन्द्र भूषण राय, जदयू नेता छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु, मुकेश सिंह, बबन रावत, कुलवंत सिंह सलूजा, अरविन्द निषाद, कंचन बाला चौधरी, डॉ नागेन्द्र प्रसाद, दीपक निषाद, स्वतंत्रता सेनानी बद्री नारायण राय, प्रो अरूण यादव सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता व अनेक लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










