गोपालगंज में यू-डायस कोड पर शिक्षा विभाग सख्त, 97 निजी स्कूलों को नोटिस; 24 जून के बाद हो सकती है कार्रवाई
यू-डायस कोड को लेकर शिक्षा विभाग सख्त। फोटो- प्रभात खबर
Education News: गोपालगंज में यू-डायस कोड से नहीं जुड़ने वाले 97 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है. 24 जून तक आवेदन नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई और स्कूल बंद करने की अनुशंसा की जा सकती है.
Gopalganj News (विकाश दुबे की रिपोर्ट): गोपालगंज जिले के निजी विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. यू-डायस कोड से अब तक नहीं जुड़ पाए 97 निजी विद्यालयों को अंतिम चेतावनी देते हुए 24 जून तक आवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है. शिक्षा विभाग ने साफ कह दिया है कि तय समय सीमा के बाद भी आवेदन नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा विभाग के इस कड़े रुख से जिले के निजी विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया है.
विशेष कैंप में आवेदन
प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान सह माध्यमिक डीपीओ प्रवीण कुमार प्रभात ने बताया कि जिले के सभी निजी विद्यालयों को यू-डायस व्यवस्था से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए 24 जून को जिला कार्यालय में एक विशेष कैंप आयोजित किया गया है, जहां विद्यालय संचालक और प्राचार्य अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. सभी बीइओ को भी अपने क्षेत्र के विद्यालयों से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया है.
640 में 97 स्कूल
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 640 निबंधित निजी विद्यालय संचालित हैं. इनमें से 543 विद्यालयों को यू-डायस कोड जारी किया जा चुका है, जबकि 97 विद्यालय अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं. डीपीओ का कहना है कि यू-डायस कोड के बिना किसी विद्यालय का शैक्षणिक डाटा राष्ट्रीय पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकता, जिससे छात्रों की संख्या, शिक्षकों की स्थिति और आधारभूत सुविधाओं का रिकॉर्ड अधूरा रह जाता है.
बिना निबंधन स्कूल रडार पर
शिक्षा विभाग की नजर अब उन निजी विद्यालयों पर भी है, जो बिना वैध निबंधन के संचालित हो रहे हैं. विभाग ऐसे अवैध विद्यालयों की सूची तैयार कर रहा है. डीपीओ प्रवीण कुमार प्रभात ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ जांच कर जरूरत पड़ने पर उन्हें बंद करने की अनुशंसा भी की जा सकती है. विशेष कैंप के बाद विभाग उन विद्यालयों की सूची जारी करेगा, जिन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया है.
Also Read: समीर सौरभ बने गोपालगंज के नए जिलाधिकारी, 2019 बैच के IAS अधिकारी संभालेंगे जिले की कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










