प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, AI से देख सीखे तरीके, इंजीनियरिंग छात्र ने नाबालिग भाई संग मिलकर रची साजिश

Updated:
विज्ञापन

पुलिस का खुलाश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan Crime News : सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में विदेश से लौटे युवक कमरे आलम की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के विवाद में इंजीनियरिंग छात्र ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

विज्ञापन

Siwan Crime News : (अमर नाथ शर्मा) सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में विदेश से लौटे युवक कमरे आलम की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के विवाद में इंजीनियरिंग छात्र ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. मामले का खुलासा एक ऑडियो रिकॉर्डिंग से हुआ, जिसे पुलिस ने महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया है.

विज्ञापन

विदेश से लौटे युवक की हत्या का खुलासा

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 18 जून को हुई इस वारदात की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पुलिस को घटनास्थल से भाग रहे दो युवकों पर संदेह हुआ, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया.

कपड़ों पर लगी मिट्टी से गहराया शक

एसपी ने बताया कि संदिग्ध युवकों के कपड़ों पर मिट्टी लगी हुई थी. पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण ऑडियो रिकॉर्डिंग बरामद हुई. इसी रिकॉर्डिंग ने पूरे मामले की परतें खोल दीं.

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि मृतक कमरे आलम आरोपी शानवाज आलम और उसके परिवार की एक युवती के बीच चल रहे प्रेम संबंधों का विरोध करता था. पुलिस के अनुसार इसी विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई.

AI टूल्स का सहारा लेने का दावा

पुलिस के मुताबिक जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स की मदद से ऐसे तरीकों की जानकारी जुटाई थी, जिनसे हत्या के बाद शरीर पर कम निशान दिखाई दें. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि तकनीक स्वयं अपराधी नहीं होती, बल्कि उसका दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति की मंशा अपराध का कारण बनती है.

Siwan News :बेहोश होने के बाद की गई वारदात

एसपी के अनुसार आरोपियों ने पहले कमरे आलम के सिर पर मिट्टी से हमला किया. गंभीर चोट लगने के बाद जब वह बेहोश हो गया, तब उसके मुंह में मिट्टी भर दी गई. पुलिस का दावा है कि दम घुटने से उसकी मौत हुई.

ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी सबसे बड़ा सबूत

मामले में सबसे अहम साक्ष्य आरोपी के मोबाइल में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग को माना जा रहा है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी इस रिकॉर्डिंग को अपनी प्रेमिका को सुनाना चाहता था. पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए ऑडियो को सुरक्षित कर लिया है.

इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

पुलिस ने मुख्य आरोपी शानवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके नाबालिग भाई को बाल न्याय अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया है. दोनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर टिकी जांच

एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि पुलिस डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है. जल्द ही न्यायालय में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके.

Also Read : विदेश से लौटे सीवान के युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, गांव के ही 2 लोगों पर लगा आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन