नये वर्ष में बप्रिसे के 43 अफसर को आइएएस में मिलेगी प्रोन्नति

Updated:
विज्ञापन

नये वर्ष में बिप्रसे के 43 अफसर को आइएएस में मिलेगी प्रोन्नतिसंवाददाता, पटनानये साल में बिहार प्रशासनिक सेवा के 43 पदाधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति मिलेगी. बिप्रसे के पदाधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति के लिए बुधवार को संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के साथ नयी दिल्ली में बैठक हुई. बैठक में मुख्य सचिव अंजनी […]

विज्ञापन

नये वर्ष में बिप्रसे के 43 अफसर को आइएएस में मिलेगी प्रोन्नतिसंवाददाता, पटनानये साल में बिहार प्रशासनिक सेवा के 43 पदाधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति मिलेगी. बिप्रसे के पदाधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति के लिए बुधवार को संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के साथ नयी दिल्ली में बैठक हुई. बैठक में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव अमीर सुबहानी शामिल हुए. इसके पूर्व सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रोन्नति 2011 के लिए 31 और 2012 के लिए 12 रिक्तियों के कोटे से हुई है. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने भारत सरकार को एक वेकेंसी के विरुद्ध तीन पदाधिकारियों की सूची यानी कुल 43 वेकेंसी के विरुद्ध 129 पदाधिकारियों की सूची सौंपी थी. इन दोनों वर्षों में प्रोन्नति के मामले न्यायालय में होने के कारण प्रोन्नति में देरी हुई है. प्रोन्नति कोटा से 43 आइएएस मिलने से राज्य में वरीय पदाधिकारियों की कमी पूरी हो होगी. संघ लोक सेवा आयोग से प्रोन्नति के लिए हरी झंडी मिलने के बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी हाेने के बाद प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की जायेगी. विभागीय अधिकारी ने बताया कि जनवरी के तीसरे सप्ताह तक प्रोन्नति की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन