धान खरीद की सरकार की घोषणा डपोरशंखी : मंगल
धान खरीद की सरकार की घोषणा डपोरशंखी : मंगलसंवाददातापटना. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार धान की खरीद की डपोरशंखी घोषणा न करे . पहले धरातल पर धान की खरीद का इंजताम करे और किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाये . श्री पांडेय ने कहा कि राज्य में […]
धान खरीद की सरकार की घोषणा डपोरशंखी : मंगलसंवाददातापटना. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार धान की खरीद की डपोरशंखी घोषणा न करे . पहले धरातल पर धान की खरीद का इंजताम करे और किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाये . श्री पांडेय ने कहा कि राज्य में 35 से 40 प्रतिशत तक धान की कटनी सम्पन्न हो चुकी है और किसान रबी फसल की तैयारी में जुट गये हैं लेकिन उनके खलिहान में पड़े धान की खरीद न हो पाने से कृषक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं . फसल की बुआई के लिए उन्हें पैसे की जरूरत है . लेकिन सरकार की ओर से खरीद का कोई इंतजाम नहीं किया गया है. श्री पाण्डेय ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि न तो जिला में क्रय केन्द्र खुले हैं और न ही पैक्सों या व्यापार मंडलों की ओर से अब तक खरीद की दिशा में कोई पहल शुरू की गयी है. पहले तो सरकार ने घोषणा की थी कि सभी जिलों में 25 नवंबर तक क्रय केन्द्र खुल जायेंगे . लेकिन कहीं नहीं खुला . इसलिए सरकार को चाहिए कि वह सबसे पहले क्रय केन्द्रों को विज्ञापित करे . कहां–कहां कितने और किसके क्रय केन्द्र होंगे. गत वर्ष धान की खरीद के नाम पर किसानों के साथ कितना छल और धोखाधड़ी की गयी सब लोग जानते हैं और तो और बोनस की राशि भी सभी किसानों तक नहीं पहुंची . धान की खरीद न हो पाने के कारण गत वर्ष किसानों को धान जलाने और आत्म हत्या तक करने को मजबूर होना पड़ा था . इसलिए सरकार धान की खरीद के नाम पर आत्म प्रचार करने के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में क्रय केन्द्र खुलवाये .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










