हथुआ में राजद चलायेगा सदस्यता अभियान
हथुआ में राजद चलायेगा सदस्यता अभियान हथुआ. राजद ने 22 पंचायतों में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए पंचायत सहित वार्ड स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह हथुआ सदस्यता प्रभारी प्रदीप देव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निर्देश पर […]
हथुआ में राजद चलायेगा सदस्यता अभियान हथुआ. राजद ने 22 पंचायतों में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए पंचायत सहित वार्ड स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह हथुआ सदस्यता प्रभारी प्रदीप देव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निर्देश पर गरीब, दलित,अतिपिछड़ा व सवर्ण जाति की गरीब महिलाओं को अधिक-से-अधिक पार्टी से जोड़ा जायेगा. जल्द ही प्रखंड व पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी. मौके पर रामएकबाल यादव, नर्वदेश्वर मिश्र, हेलालुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया विंदेश्वरी ठाकुर, दिनेश यादव, बलिस्टर यादव, अरविंद अकेला, अनुज सिंह, मनोज साह, सुनील साह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










